फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Audit did not get records, 25 percent jobcard holders are active

आडिट को नहीं मिले अभिलेख, 25 प्रतिशत जॉबकार्डधारक ही क्रियाशील

Wed, 16 Dec 2020 10:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 10:17 PM IST
विज्ञापन
Audit did not get records, 25 percent jobcard holders are active
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कमालगंज। विकास खंड की 118 ग्राम पंचायतों में तीन चरणों में कराया गया मनरेगा सोशल ऑडिट का कार्य पूरा हो गया है। अंतिम चरण के सोशल ऑडिट में बुधवार को कई ग्राम पंचायतों में टीम को मनरेगा के अभिलेख नहीं दिखाए गए। इसके चलते संबंधित टीमों को अभिलेख देखे बिना ही वापस होना पड़ा। अधिकांश ग्राम पंचायतों में पंजीकृत जॉबकार्डधारकों की तुलना में 25 प्रतिशत ही क्रियाशील मिले।
कोरोना का प्रकोप शुरू होने के बाद मनरेगा कार्य कराए जाने के दौरान ही मौके पर ही समवर्ती सोशल ऑडिट की व्यवस्था शुरू की गई। इससे पूर्व वित्तीय वर्ष में एक बार ही ऑडिट होता था। समवर्ती ऑडिट में पिछले दो माह में प्रत्येक ग्राम पंचायत में तीन बार दो सदस्यीय टीम ने गांव पहुंच कर सोशल ऑडिट किया। अंतिम चरण में बुधवार को 18 टीमों ने आवंटित ग्राम पंचायत में जाकर जांच की। सदरियापुर में ऑडीटर अरविंद कुमार शर्मा व श्यामबहादुर को मनरेगा के सात रजिस्टरों में एक भी नहीं दिखाया गया। सिंधौली, सितौली, सियांपुर में भी रजिस्टर नहीं दिखाए गए।
विज्ञापन

शरफुद्दीनपुर में टीम के सदस्यों ने जब रोजगार सेवक को अभिलेख लेकर आने के लिए फोन पर कहा तो उसने आलू की फसल में पानी लगाने की बात कह पल्ला झाड़ लिया। इसके चलते कई बिंदुओं की जांच नहीं हो पाई। बर्नाबुजुर्ग में 540 पंजीकृत जॉबकार्डधारकों में 110 ही क्रियाशील पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed