फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Attack on youth returning from Ram Barat, stone pelting

लाठी-डंडों से मारपीट व पथराव में मुकदमा दर्ज

Sun, 02 Oct 2022 12:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2022 12:49 AM IST
विज्ञापन
Attack on youth returning from Ram Barat, stone pelting
फर्रुखाबाद। रामबरात के बाद युवक को लाठी-डंडों सेे मापीट कर घायल करने व पथराव करने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के बेवर रोड नलकूप कालोनी निवासी ललित सक्सेना 29 सितंबर की रात को राम बरात देखने के लिए मिलेट्री चौराहे पर आया था।
देर रात राम बरात निकलने के बाद ललित घर जा रहा था। तभी गुलशन, अभिषेक, जितेंद्र उर्फ तिल्ली उर्फ रामसेवक व कई अन्य लोगों ने उसको मिलेट्री चौराहे पास घेरकर गाली गलौज की।
विज्ञापन

विरोध करने पर सभी लोगों ने लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान पथराव भी किया गया। राहगीरों के ललकारने पर हमलावर लोग जाने से मारने की धमकी देकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ललित को लोगों ने नर्सिंग होम भर्ती कराया। शुक्रवार को ललित की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद सहित कई अन्य के खिलाफ मारपीट व पथराव का मुकदमा दर्ज कर लिया।

पुलिस का कहना है कि मामला पुरानी रंजिश का लग रहा है।
बैंकों में चलाया गया चेकिंग अभियान
फर्रुखाबाद। त्योहार पर टप्पेबाजी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए एसपी अशोक कुमार मीणा ने सभी थानेदारों को बैंकों में सघन चेकिंग करने के निर्देश दिए थे। पुलिस ने बैंकों में जाकर सीसीटीवी कैैमरे चलवाकर व अलार्म बजवाकर देखे। पुलिस ने बैंक के अंदर व बाहर खड़े संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर उनकी तलाशी ली। बिना कारण बैँक के आसपास चक्कर लगाने वाले युवकों को कार्रवाई करने की चेतावनी दी। बैंक के बाहर सादे कपड़ों में भी पुलिस के जवान चौकसी करते नजर आए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed