{"_id":"62c9caad410afd7d2d37b560","slug":"atikraman-kanpur-news-up-news-farrukhabad-news-avaidh-kabja-farrukhabad-news-knp706723492","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबादः विवाद बाद में निपटाएं, पहले अतिक्रमण तोड़ो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबादः विवाद बाद में निपटाएं, पहले अतिक्रमण तोड़ो
विज्ञापन
शहर के रेलवे रोड पर दुकानें तोड़ती जेसीबी। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। रेलवे रोड पर अतिक्रमण हटवाने पहुंचीं सिटी मजिस्ट्रेट ने दो भाइयों और एक किरायेदार को हड़काया। कहा कि आपसी विवाद बाद में निपटाओ, पहले अतिक्रमण तोड़ो, अन्यथा बुलडोजर चलेगा, जिससे काफी नुकसान होगा। कुछ स्थानों पर बची छतें और दीवारों को हटाया गया।
शनिवार को सिटी मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव ने रेलवे रोड पर नवग्रह मंदिर से अतिक्रमण हटाने की शुरुआत की। सिटी मजिस्ट्रेट ने राजेश्वरी देवी से अतिक्रमण न हटाने का कारण पूछा। बताया कि दुकान रामनरेश के पास किराए पर है। वह खोल ही नहीं रहे हैं। सिटी मजिस्ट्रेट ने रामनरेश को बुलाकर तुरंत अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। इसके बाद सरदार राजेंद्र सिंह और हरविंदर सिंह का अतिक्रमण बरकरार मिला।
सिटी मजिस्ट्रेट ने पूछा तो दोनों भाइयों के परिजन विवाद करने लगे। इस पर सिटी मजिस्ट्रेट को गुस्सा आ गया। उन्होंने मंगलवार तक अतिक्रमण हटा लेने की चेतावनी दी। कहा कि आपसी विवाद बाद में निपटाते रहना। पहले अतिक्रमण हटा लीजिए। अन्यथा बुलडोजर चला, तो काफी नुकसान होगा।
विज्ञापन
इस दौरान कई स्थानों पर बची हुईं छतें और दीवारों को बुलडोजर से गिराया गया। पांडवेश्वर नाथ शिवालय तक अभियान चलाया गया। इस दौरान नगर पालिका कर्मी और पुलिस बल मुस्तैद रहा।