फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   atikraman,farrukhabad news,vivad

अतिक्रमण का मलवा हटाने पहुंची टीम से नोकझोंक

Tue, 24 May 2022 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
atikraman,farrukhabad news,vivad
कमालगंज। अतिक्रमण का मलवा हटाने के लिए राजस्व विभाग व पीडब्ल्यूडी कर्मचारियों की टीम सोमवार दोपहर रेलवे तिराहे पहुंची। इस दौरान दुकानदारों ने टीम के लोगों से नोकझोंक की। इसके बाद टीम वापस चली गई।
विज्ञापन

कस्बा के रेलवे तिराहे से हनुमान मंदिर तक सड़क किनारे बनी दुकानों को अतिक्रमण की श्रेणी में मानते हुए 20 अप्रैल को बुलडोजर चलाकर तोड़ा गया था। पीछे की ओर बनी दुकानों के मालिकों ने शिकायत की थी कि नाले के आगे बने निर्माण तो तोड़ दिए गए, लेकिन सामने पड़े मलबे व सामान को नहीं हटाया गया। यह सामान हटाया जाए।
विज्ञापन

इस पर सोमवार को नायब तहसीलदार हर्षित कुमार, लेखपाल महेश्वर सिंह, पीडब्ल्यूडी जेई वीरपाल, कोर्ट बाबू योगेश कुमार, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी मुन्ना कुमार पुलिस बल के साथ रेलवे तिराहे के पास पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां नायब तहसीलदार हर्षित ने दुकानदार मुन्नालाल से मलवा हटाने के संबंध में बातचीत की। मुन्नालाल ने कहा कि वह नगर पंचायत के नाले पर अतिक्रमण नहीं किए हैं, जिस भूमि पर वह दुकान रखे हैं। उसके वैधानिक कागज आदि उनके पास हैं।
वर्षों से वह रह रहे हैं। मामला हाईकोर्ट में चल रहा है, जिसकी सोमवार को तारीख है। इस पर कोर्ट बाबू ने मोबाइल पर हाईकोर्ट में तारीख होने का स्टेटस देखा। न्यायालय से मामला जुड़ा होने पर वह लौटकर थाने आ गए।

मलवा न हटाने की बात को लेकर मौके पर जमकर नोकझोंक हुई। 40 मिनट बातचीत होने के बाद राजस्वकर्मियों व पीडब्ल्यूडी की टीम थाने पहुंची। यहां टीम ने विचार-विमर्श कर उच्चाधिकारियों को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed