{"_id":"626d7fbf15f70a0aa568f120","slug":"atikraman-farrukhabad-news-farrukhabad-news-knp6942334106","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोलेपुर तक हटाईं पटियां और टिनशेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोलेपुर तक हटाईं पटियां और टिनशेड
विज्ञापन
भोलेपुर में दुकान के बाहर पड़े टिन शेड को हटाती जेसीबी। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। अतिक्रमण हटाओ अभियान के 11वें दिन शनिवार को नेकपुर से भोलेपुर रेलवे क्रासिंग तक कब्जा हटवाया गया। हालांकि शनिवार को अफसरों ने अन्य दिनों की तुलना में तोड़फोड़ में नरमी बरती। एक दुकानदार ने अपने निर्माण को सही बताया तो सिटी मजिस्ट्रेट ने नाप करा दी।
नाम में दो मीटर तक कब्जा मिलने पर दुकान मालिक चुप्पी साध गए। अभियान के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट, ईओ और पुलिस बल मुस्तैद रहा। कुछ स्थानों पर मामूली कहासुनी भी हुई।
शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे पालिका के बुलडोजर ने अतिक्रमण हटाना शुरू किया। सिटी मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव, ईओ रविंद्र कुमार ने नरमी बरतते हुए लोगों को टिन शेड खोलने का मौका दिया। जेसीबी नालियों पर पड़ी पटिया हटाती हुई चलती गई। लेटलतीफ करने वाले लोगों के टिन शेड तोड़ दिए। दो स्थानों पर लोहे की सीढ़ियां भी तोड़ दी गईं। एक दुकानदार एसके जैमन ने सिटी मजिस्ट्रेट से अपनी दुकान सही होने की बात कही।
विज्ञापन
सिटी मजिस्ट्रेट ने लेखपाल गौरव अग्निहोत्री से नक्शा मंगवाकर दिखाया। काफी समझाने पर भी वह नहीं माने तो अफसरों ने रेलवे लाइन से सड़क की नाप करवा दी। इस पर फीता दुकान के दो मीटर अंदर पहुंच गया। मामला बिगड़ता देख दुकानदार के पुत्र ने अफसरों से माफी मांग ली।
जेसीबी ने भोलेपुर रेलवे क्रासिंग के सामने एक कोचिंग सेंटर पर कहासुनी के बाद बाहर का टिनशेड तोड़ दिया। कोचिंग संचालकों ने डॉक्टर का बोर्ड तोड़ने की बात कही, तो उसे भी हटा दिया गया। लोको रोड के कोने पर बनी दुकान के बाहर डाले गए टिनशेड को तुरंत हटाने के निर्देश दिए गए।
पूर्व सभासद ने सुनाई खरीखोटी
भोलेपुर के पूर्व सभासद राकेश कटियार का होटल है। सिटी मजिस्ट्रेट ने होटल मालिक के पुत्रों को खुद पटिया हटा लेने की अनुमति दे दी। कुछ ही देर बाद पहुंचे एक पालिका कर्मी ने जेसीबी से पटिया तुड़वा दी। इस पर राकेश और उनके पुत्र बिफर गए। उन्होंने पालिका कर्मियों को खरीखोटी सुनाईं। मामला बिगड़ता देख फतेहगढ़ कोतवाल ने उन्हें शांत किया। राकेेश ने आरोप लगाया कि पास के शौचालय का पाइप नाले में गिरता हैै। इसकी बदबू रोकने के लिए नाला पटिया से ढका गया था।
ओवरब्रिज के नीचे बनी दुकानों पर असमंजस
भोलेपुर में निर्माणाधीन ओवरब्रिज के नीचे चार दुकानें बनी हैं। एक दुकान पर आरपीएफ बैरक लिखा है। दुकानों का आधा हिस्सा रेलवे की चहारदीवारी के अंदर और आधा सड़क की ओर है। सिटी मजिस्ट्रेट ने स्थिति स्पष्ट करने की कोशिश की, मगर राजस्व विभाग के लोग असमंजस में रहे।