फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   atikraman,farrukhabad news

तालाब की भूमि पर बना कंपिल चेयरमैन का गेस्ट हाउस गिरेगा

Wed, 13 Apr 2022 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
atikraman,farrukhabad news
गेस्ट हाउस में जांच करते तहसीलदार व खड़े चेयरमैन उदयपाल यादव। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
कंपिल। गांव पट्टी मदारी में तालाब की भूमि पर बना कंपिल चेयरमैन का गेस्ट हाउस गिराया जाएगा। उन्होंने इसे न गिराने के लिए तहसीलदार कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया था। उसे तहसीलदार ने खारिज कर दिया और मौके पर पहुंचकर भूमि की पैमाइश कराई है। इस दौरान चेयरमैन सहित मोहल्ले के करीब 50 लोगों ने जनहित में गेस्ट हाउस न गिराने की मांग की।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव कमलाईपुर निवासी मुकेश चंद्र यादव ने सात अप्रैल को जिलाधिकारी से शिकायत की थी। इसमें कहा था कि गांव पट्टी मदारी कस्बा कंपिल के पास ही है। गांव में तालाब की भूमि पर कब्जा कर सपा नेता व चेयरमैन उदय पाल सिंह यादव ने गेस्ट हाउस बना लिया है। जांच में शिकायत सही पाई गई थी। इसके चलते तत्कालीन तहसीलदार ने 25 जनवरी 2021 को राजस्व निरीक्षक को भूमि कब्जा मुक्त कराने व 57,000 रुपये अर्थदंड वसूलने के आदेश दिए थे। इसके बावजूद आदेश का पालन नहीं किया गया।
विज्ञापन

बुधवार सुबह तहसीलदार कायमगंज कर्मवीर सिंह जांच के लिए मौके पर पहुंचे। संबंधित लेखपाल नरेश पाठक साथ में थे। जानकारी मिलने पर उदय पाल भी पहुंच गए। तहसीलदार ने गेस्ट हाउस की भूमि की नापजोख कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह देख मोहल्ले करीब 50 लोग आ गए। उन्होंने तहसीलदार से कहा कि गेस्ट हाउस जनहित में है। बेटियों की शादी में गरीब लोगों के काम आता है। इस पर तहसीलदार ने लोगों को सुप्रीम कोर्ट के आदेश बताए। कहा कि तालाब की भूमि पर कब्जा नहीं होने दिया जाएगा।
तहसीलदार कर्मवीर सिंह ने बताया कि गेस्ट हाउस तालाब की भूमि पर बना है। कंपिल चेयरमैन उदय पाल ने प्रार्थनापत्र दिया था कि गेस्ट हाउस न गिराया जाए, जितनी भूमि पर गेस्ट हाउस बना है, उतनी ही जमीन वह दूसरी जगह दे देंगे।

उनके इस प्रार्थनापत्र के संबंध में वह मौके पर जांच करने गए थे। उनका पक्ष सुनने के बाद उनका प्रार्थना पत्र खारिज कर दिया गया है। तालाब की भूमि को खाली कराया जाएगा। उस पर बने गेस्ट हाउस को गिराने व भूमि इस्तेमाल करने का किराया वसूल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed