{"_id":"62b0bcee61a3a147103b11b1","slug":"atikraman-farrukhabad-news-buldoger-farrukhabad-news-knp7034166112","type":"story","status":"publish","title_hn":"टाइम सेंटर धराशायी, बाल-बाल बचा बुलडोजर चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टाइम सेंटर धराशायी, बाल-बाल बचा बुलडोजर चालक
विज्ञापन
चौक पर टाइम सेंटर तोड़ती जेसीबी। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। चौक में टाइम सेंटर की पांच मंजिला इमारत को करीब 56 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद गिरा दिया गया। इमारत को तोड़ते वक्त एक बुलडोजर पर मलबा गिरने से चालक बाल-बाल बचा। उसने कूदकर जान बचाई। बुलडोजर का प्रेशर पाइप भी फट गया।
सिटी मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव के नेतृत्व में रविवार देर शाम श्रमिकों और बड़ी क्रेन से ऊपर की दो मंजिलों को ढहा दिया गया। इसके बाद देर रात बुलडोजर से तीन मंजिलें गिराने का काम शुरू हुआ। रात दो बजे पूरी इमारत को धराशायी कर दिया गया। इसी के साथ 42 साल पुराने टाइम सेंटर का अस्तित्व खत्म हो गया। गिराने की कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा रही।
सेंटर मालिक हटवाएंगे मलबा
नगर पालिका ने टाइम सेंटर के मालिक को मलबा हटाने के लिए कह दिया है। मलबा में कई शटर, दरवाजे, खिड़की आदि फर्नीचर भी दब गया है। लिहाजा उन्हीं से हटवाने को कहा गया है।
विज्ञापन
तीन दिन से बंद है सात मोहल्लों की बिजली
चौक पर टाइम सेंटर गिराने का काम चलने से सात मोहल्लों की बिजली तीन दिन से बंद है। जेई अजय बाबू ने बताया कि एक पोल क्षतिग्रस्त हो गया था। लिहाजा जोगराज, सेनापति, लोहाई रोड, कोटा पार्चा, मित्तू कूंचा, खतराना समेत सात मोहल्लों की बिजली बंद है। सोमवार देर शाम तक चालू हो जाएगी।