{"_id":"62acd3784732ec4f3d3c6167","slug":"atikraman-farrukhabad-news-buldoger-farrukhabad-news-knp702913842","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच मंजिला टाइम सेंटर पर चला बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच मंजिला टाइम सेंटर पर चला बुलडोजर
विज्ञापन
जेसीबी से गिराया गया टाइम सेंटर। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। शहर के चौक पर बने पांच मंजिला टाइम सेंटर पर शाम को बुलडोजर चलना शुरू हो गया। सात बजे पहुंचीं सिटी मजिस्ट्रेट के सामने कुछ और मोहलत मांगने के लिए दुकानदार गिड़गिड़ाते रहे, मगर उनकी एक न सुनी गई। बुलडोजर की वजह से जाम लग गया। जाम खुलवाने में पुलिस के हाथ पांव फूल गए।
गुरुवार शाम करीब सात बजे सिटी मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव, ईओ रविंद्र कुमार पुलिस बल के साथ चौक पर पहुंचे। सिटी मजिस्ट्रेट ने टाइम सेंटर के मालिक कृष्ण कांत गुप्ता से समय सीमा समाप्त होने की बात कही। इस पर वह हाथ जोड़कर दो दिन का समय मांगते रहे। उनका कहना था कि काफी सामान रह गया है। उसे निकाल लेने दें, मगर सिटी मजिस्ट्रेट ने समय खत्म होने की बात कहकर बुलडोजर चलवाना शुरू कर दिया।
चौक पर तमाशबीनों की भीड़ लगने से चारों तरफ जाम लग गया। लोहाई रोड, नेहरू रोड और किराना बाजार की ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। वहां मौजूद पुलिस बल के जाम खुलवाने में हाथ-पांव फूल गए। कुछ ही देर में जेसीबी ने इमारत के पिलर को छोड़ अन्य हिस्सा गिरा दिया। ईओ रविंद्र कुमार ने बताया कि शनिवार सुबह पूरी इमारत गिरा दी जाएगी। बड़े हैमर लगाकर लिंटर और आसपास के शटर आदि रात में ही ध्वस्त किए जाएंगे।