फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   atikraman,farrukhabad news,buldoger

जिला जेल चौराहे पर फिर गरजा बुलडोजर

Wed, 01 Jun 2022 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
atikraman,farrukhabad news,buldoger
ग्रानगंज में मकान तोड़ती जेसीबी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। जिला जेल चौराहे पर मंगलवार सुबह फिर बुलडोजर गरजा। छूटे हुए अतिक्रमण को ढहाया गया। सिटी मजिस्ट्रेट ने सरकारी भूमि पर फेंसिंग का काम शुरू न करने पर ठेकेदार को फटकार लगाई। दूसरे ठेकेदार को काम सौंपने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

फतेहगढ़ के जिला जेल चौराहे से पुलिस लाइन गेट पर अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम की 57 डिसमिल भूमि है। इस पर वर्षों से चले आ रहे कब्जेदारों का करीब 20 दिन पूर्व अवैध निर्माण ढहाया जा चुका था। चौराहे पर दो पक्षों में चल रहे भूमि विवाद के चलते सिटी मजिस्ट्रेट से शिकायत की गई कि भूमि सरकारी है। फर्जी बैनामा के जरिए अवैध रूप से कब्जा किया गया है।
विज्ञापन

इस पर सिटी मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव, ईओ रविंद्र कुमार सुबह पुलिस फोर्स, लेखपाल व दो जेसीबी लेकर मौके पर पहुंचे। विवादित भूमि से अतिक्रमण हटाने के बाद कई मकानों का छूटा हुआ अतिक्रमण ढहा दिया गया। सरकारी भूमि पर विनियमित क्षेत्र से अब खंभे लगाकर तार से फेंसिंग कराई जाएगी। इस पर करीब ढाई लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव ने ठेकेदार को तलब किया और अब तक फेंसिंग का काम शुरू न करने पर उसकी जमकर फटकार लगाई। उन्होंने तत्काल काम शुरू न करने पर दूसरे ठेकेदार को काम सौंपने की चेतावनी दी। लेखपाल ने जिला जेल चौराहे से पुलिस लाइन तक फेंसिंग के लिए चिह्नांकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed