{"_id":"628fc1c3b1f0520a8660f760","slug":"atikraman-farrukhabad-news-buldoger-farrukhabad-news-knp6990216188","type":"story","status":"publish","title_hn":"मसेनी से गिहार बस्ती तक गरजा बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मसेनी से गिहार बस्ती तक गरजा बुलडोजर
विज्ञापन
नेकपुर कलां रोड स्थित प्रधानमंत्री आवास तोड़ती जेसीबी। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। मसेनी से नेकपुर कलां स्थित गिहार बस्ती तक बुलडोजर से अतिक्रमण ढहा दिया गया। तीन नर्सिंग होम का चबूतरा तोड़ दिया गया। संचालकों को बाहर रखे जेनरेटर हटाने के निर्देश दिए गए। कोल्ड स्टोरेज की बाउंड्रीवाल का कुछ हिस्सा जेसीबी से गिरा दिया गया और बाकी तोड़ने के लिए मालिक मोहन अग्रवाल को दो दिन की मोहलत दी गई।
नगर मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव की अगुवाई में नगर पालिका ईओ रविंद्र कुमार, कर्मचारियों व फोर्स के साथ गुरुवार सुबह मसेनी चौराहे पर पहुंचे। मसेनी से नेकपुर कलां स्थित गिहार बस्ती तक अतिक्रमण हटाने के लिए लेखपाल गौरव अग्निहोत्री ने नापजोख कर चूना डलवाया। तीन नर्सिंग होम के चबूतरे अतिक्रमण के दायरे में आ गए। जेसीबी से तीनों चबूतरे तोड़ दिए गए।
बाहर लगा जाल हटवाकर जेनरेटर भी हटाने की मोहलत दी गई। छह मकानों के बाहर की दीवारें तोड़ दी गईं। इस दौरान कई लोगों की नगर पालिका के कर्मचारियों से नोकझोंक भी हुई। भीड़ लगने पर पुलिस ने डंडा पटक कर लोगों को खदेड़ा। दूसरी तरफ गिहार समुदाय के लोगों को छोटे-छोटे मकान देखकर सिटी मजिस्ट्रेट ने नाली की पटियां खुलवाने के निर्देश दिए। दो शौचालय अतिक्रमण की जद में आने पर उनको तुड़वा दिया।
विज्ञापन
कोल्ड स्टोरेज के गेट के अंदर चूना पड़ने की जानकारी मिलते ही मालिक मोहन अग्रवाल समर्थकों के साथ पहुंच गए। जेसीबी से उनके कोल्ड स्टोरेज की बाउंड्रीवाल का कुछ हिस्सा तोड़ दिया गया। उन्होंने बाकी बाउंड्रीवाल तोड़ने के लिए सात दिन की मोहलत मांगी। सिटी मजिस्ट्रेट ने दो दिन में गिरवाने का समय दिया।
प्रधानमंत्री आवास गिराने पर मजदूर का छलका दर्द
नेकपुर कलां स्थित गिहार बस्ती में अनिल व उसकी पत्नी नीतू मजदूरी कर तीन बेटियों का पालन पोषण करते हैं। उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना आवास मिला था। दो किस्तें मिलने पर मकान बनकर तैयार हो गया। तीसरी किस्त मिलने पर प्लास्टर आदि की तैयारी कर रहे थे। गुरुवार को उनका आवास अतिक्रमण के दायरे में आ गया। जेसीबी से अनिल का आवास तोड़ा गया तो अनिल व नीतू रोने लगे। जेसीबी से कुछ देर में ही उनका आवास तोड़ दिया गया।
पतौंजा में नाले पर बना अवैध निर्माण गिरवाया
जहानगंज। क्षेत्र के गांव पतौंजा के प्रधान अजय कुमार ने एसडीएम सदर संजय कुमार से नाले पर अवैध निर्माण की शिकायत की थी। एसडीएम के आदेश पर लेखपाल अजीत गुप्ता ने नाले पर अवैध निर्माण की नाप जोख कर लोगों को तीन दिन के अंदर कब्जे तुड़वाने का समय दिया था। इसके बाद भी लोगों ने अवैध निर्माण नहीं तोड़ा। गुरुवार को लेखपाल जेसीबी लेकर गांव पहुुंचे और अवैैध निर्माण को गिरवा दिया। (संवाद)