{"_id":"61c7682ff5cd4d0edd009928","slug":"atal-s-birth-anniversary-celebrated-as-good-governance-day-farrukhabad-news-knp6717035168","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई अटल की जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई अटल की जयंती
विज्ञापन
कमालगंज में मुख्य मार्ग पर रैली निकालते भाजपा कार्यकर्ता। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती भाजपा नेताओं ने सुशासन दिवस के रूप में मनाई। विधानसभा स्तर पर बाइक रैली, बूथ स्तर पर बूथ कमेटी एवं पन्ना प्रमुखों ने गोष्ठी की गई।
भाजपा पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता, जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता ने अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर याद किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी युगपुरुष थे। उन्होंने राष्ट्र को सुशासन का संदेश दिया। इससे उनकी जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई। कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता, शिवांग रस्तोगी, मयंक सिंह बुंदेला मौजूद रहे।
नगर पश्चिम मंडल दिलावरजंग सेक्टर में बूथ संख्या 219 में बूथ अध्यक्ष विजय कश्यप की अध्यक्षता में गोष्ठी हुई। मंडल अध्यक्ष विकास पांडेय, किसान मोर्चा के जिलामंत्री अजीत पांडेय, आदित्य मिश्रा भी रहे। फतेहगढ़ नगर अध्यक्ष रामवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में बाइक रैली निकाली गई।
विज्ञापन
सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने पार्टी कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। विजय मिश्रा, अनुभव कनौजिया, अमन कटियार आदि रहे। अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र में अनुराग सिंह, स्वदेश त्रिवेदी, कमल भारद्वाज के नेतृत्व में निकाली गई। इस रैली को अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। देशराज शाक्य, रजनीश अवस्थी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।