फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Assistant accused of assault and obstruction of government work

Farrukhabad News: मारपीट व सरकारी कार्य में बाधा डालने का सहायिका पर लगाया आरोप

Mon, 27 Apr 2026 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Assistant accused of assault and obstruction of government work
अमृतपुर। प्रधानाध्यापिका ने आंगनबाड़ी सहायिका व उसके पति के खिलाफ विद्यालय में घुस कर मारपीट करने के आरोप में तहरीर दी है। इसमें सरकारी कार्य में बाधा डालने का भी आरोप लगाया है। घटना की जानकारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को भी दी है।
विज्ञापन

विकास खंड कंपोजिट विद्यालय गोपालपुर की प्रधानाध्यापिका रीना पांडेय ने कोतवाली फतेहगढ़ में तहरीर दी है। इसमें कहा कि आंगनबाड़ी सहायिका है। वह विद्यालय में वर्ष में मात्र 15 से 20 ही आती है। विद्यालय में समय से आने किए कहा तो इसी से नाराज होकर कई बार सहायिका रेनू व उसके पति राजकुमार ने आकर विद्यालय में उसके व कार्यरत शिक्षक अमरेश सिंह, राकेश बाबू, रजनीश, प्रवीण कुमार अग्निहोत्री आदि को नौकरी करने का सबक सिखाने की धमकी दी है। विद्यालय खुलने के पूर्व समय की वीडियो अपने मोबाइल से बनाकर वायरल करने की धमकी देते हुए ब्लैकमेल करने लगे। मामले की कई बार शिकायत सीडीपीओ व सुपरवाइजर को से गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। 25 अप्रैल को सुबह बच्चों को खेलकूद गतिविधि करा रहे थे तभी विद्यालय में सहायिका आई तो समय से रोज विद्यालय आने की बात कही। इसी बात से आग बबूला हो गई। अभद्रता करने लगी तो मोबाइल से उसने वीडियो बनाने लगे। सहायिका ने मोबाइल पर झपट्टा मार कर छीन लिया और बाल पकड कर जमीन पर गिराकर पीट दिया। एक कुंडल तोड़ लिया। बीच बचाव करने आए सहायक अध्यापक अमरेश को भी पीट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed