{"_id":"61abb5eef5cd4d0edd008c41","slug":"ashish-and-kajal-captured-three-medals-each-farrukhabad-news-knp667732259","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशीष और काजल ने तीन-तीन मेडलों पर किया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशीष और काजल ने तीन-तीन मेडलों पर किया कब्जा
विज्ञापन
फतेहगढ़ स्थित स्टेडियम में कबड्डी खेलते खिलाड़ी। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ के ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में शनिवार को परिषदीय स्कूलों की ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में आशीष कुमार सक्सेना और काजल ने तीन-तीन पदक जीते। खो-खो बालक वर्ग में अमेठी जदीद और बालिका वर्ग में याकूतगंज की टीम विजेता रही।
बढ़पुर ब्लाक की प्रतियोगिता का शुभारंभ बीईओ ललित मोहन पाल ने बालक वर्ग की दौड़ 100 को हरी झंडी दिखाकर किया। प्राथमिक वर्ग में बालकों की 50 मीटर दौड़ में आशीष ने प्रथम, आशीष कुमार सक्सेना ने द्वितीय, रोहित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में नेहा पहले, अलसिफा दूसरे और आयशा तीसरे स्थान पर रहीं।
100 मीटर दौड़ में आशीष कुमार सक्सेना ने प्रथम, अमित ने द्वितीय व प्रमोद ने तृतीय स्थान पर कब्जा किया। बालिका वर्ग में काजल ने पहला, नेहा ने दूसरा और नैन्शी ने तीसरा स्थान हासिल किया। 200 मीटर दौड़ बालक में साहिल ने प्रथम, आशीष कुमार सक्सेना ने द्वितीय, रोहित राठौर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में नेहा ने प्रथम, सुखी ने द्वितीय, काजल ने तृतीय स्थान पाया। 400 मीटर दौड़ बालक में अमित ने प्रथम, आशीष ने द्वितीय, साजिद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
बालिका वर्ग में खुशी ने पहला, काजल ने दूसरा और दिव्यांशी ने तीसरा स्थान पाया। लंबी कूद बालक में आशीष कुमार सक्सेना ने प्रथम, आशीष ने दूसरा और पीयूष ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग की कबड्डी में कंपोजिट विद्यालय गढ़िया जीती, कंपोजिट नगला पंजाबा की टीम उपविजेता रही। बालिका वर्ग में कंपोजिट नगला पजाबा की टीम विजेता और कंपाजिट विद्यालय गढ़िया की टीम उपविजेता रही।
जूनियर वर्ग में रजित ने जीती 100 मीटर दौड़
जूनियर स्तर की 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में रजित पाल ने प्रथम, सचिन ने द्वितीय, रमाकांत ने तृतीय स्थान पाया। बालिका वर्ग में नंदिनी ने पहला, जूली ने दूसरा और दीक्षा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ बालक में विक्रम कुशवाह प्रथम, गजेंद्र द्वितीय, विश्वरत्न तृतीय स्थान पर रहे। बालिका में प्रिया ने पहला, दीक्षा ने दूसरा, रावी ने तीसरा स्थान पाया। 400 मीटर दौड़ बालक में मोनू ने प्रथम, रंजीत ने द्वितीय, अनुज ने तृतीय स्थान पाया है। बालिका वर्ग में अनामिका ने प्रथम, आकांक्षा राजपूत ने द्वितीय, हिमांशी ने तृतीय स्थान पाया। 600 मीटर दौड़ बालक वर्ग में रंजीत पाल ने पहला, पीयूष शाक्य ने दूसरा और सुमित ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में कुमकुम ने प्रथम, आकांक्षा राजपूत ने द्वितीय और जूली ने तीसरे स्थान पर कब्जा किया।
गोला फेंक बालक में विश्वरत्न ने पहले, महादेव ने दूसरे, नाजिम ने तीसरे स्थान पर कब्जा किया। बालिका में संजना ने प्रथम, सेजल ने दूसरे, जोधा ने तीसरे स्थान पर कब्जा किया। चक्का फेंक बालक में विश्वरत्न ने प्रथम, नाजिम ने द्वितीय, अंकुश ने तृतीय स्थान पाया। बालिका वर्ग में आकरीन ने प्रथम, आकांक्षा ने द्वितीय व सेजल ने तृतीय स्थान पर कब्जा किया। लंबी कूद बालक में सचिन ने पहला, विक्रम ने दूसरा व मयंक ने तीसरा स्थान पाया। बालिका वर्ग में नंदनी ने प्रथम, ज्योति ने द्वितीय, जूली ने तृतीय स्थान पर कब्जा किया। खो-खो बालिका वर्ग में ढिलावल की टीम विजेता व याकूतगंज की टीम उपविजेता रही। इस दौरान संजीव कटियार, कुलदीप यादव, सुधीर कुशवाहा, विजय कनौजिया, विवेक यादव, प्रदीप याद, ज्योति यादव आदि लोग मौजूद रहे।
इंसेट
200 रुपये लिए, दिया सिर्फ मेडल
खेलकूद प्रतियोगिता के लिए संकुल शिक्षकों से दो-दो सौ रुपये लिए गए थे। इसमें छात्र-छात्राओं को सिर्फ मेडल दिया गया। प्रधानाध्यापक छात्र-छात्राओं के लिए विद्यालय से भोजन बनवा कर लाए थे। पानी तक की व्यवस्था नहीं थी। बीईओ बढ़पुर ललित मोहन पाल ने बताया कि खेलकूद के लिए कोई बजट नहीं आया है। संकुल शिक्षकों ने आपस में धन एकत्र कर प्रतियोगिता कराई। किसी से कोई धन नहीं वसूला गया।
कंकरीट पर पैर पड़ने से छात्रा गिरी
400 मीटर बालिका वर्ग दौड़ में कंपोजिट विद्यालय अमेठी की छात्रा आफरीन ने भाग लिया। सभी छात्राओं को नंगे पैर दौड़ाया गया। दौड़ लगाते समय पैर के नीचे कंकरीट आने से छात्रा आफरीन गिर गई। जिससे वह दौड़ से बाहर हो गई। उसके पैर में चोट भी आ गई। शिक्षकों ने छात्रा को उठाकर बैठाया। मैदान की सफाई न होने से कुछ जगह कंकरीट पड़ी थी।

फतेहगढ़ स्थित स्टेडियम में दौड़ लगातीं छात्राएं। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD