फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Asha workers' payment of Rs 1.81 crore pending, no hearing

Farrukhabad News: आशा कार्यकर्ताओं का 1.81 करोड़ का भुगतान लटका, सुनवाई नहीं

Thu, 22 Jan 2026 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Asha workers' payment of Rs 1.81 crore pending, no hearing
फोटो-39 सीएमओ कार्यालय गेट पर धरना प्रदर्शन करती आशा कार्यकर्ता व भाकियू नेता। संवाद
फर्रुखाबाद। सीएमओ कार्यालय परिसर में आशा कार्यकर्ताओं का 15 दिसंबर से चल रहा धरना प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को आशा कार्यकर्ताओं ने अधिकारियों की मिलीभगत से विभाग में भ्रष्टाचार होने का आरोप लगाया। आश्वासन की अवधि समाप्त होने के बाद भी 1.81 करोड़ रुपये बकाया भुगतान नहीं किया गया। इससे आंदोलन और तेज होने की आशंका है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन की जिलाध्यक्ष मिथलेश सोलंकी, सचिव सपना कटियार के नेतृत्व में 15 दिसंबर से सीएमओ कार्यालय परिसर में 14 सूत्री मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन चल रहा है। बुधवार को बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ताओं के साथ भाकियू जिलाध्यक्ष भी कार्यकर्ताओं के साथ धरने में शामिल हुए। आशा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर सामान्य प्रसव होने की स्थिति में भी डॉक्टर व स्टाफ नर्स गर्भवती को भर्ती करने के बजाय रेफर कर रहे हैं।
विज्ञापन

शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में बीसीपीएम आशाओं के भुगतान में भ्रष्टाचार कर रहे हैं। स्वास्थ्य अधिकारी बीसीपीएम पर कार्रवाई के बजाय उन्हें बचाने का प्रयास करते हैं। आशा कार्यकर्ताओं का वर्ष 2025 का एक करोड़ 81 लाख रुपये भुगतान बकाया है। 10 जनवरी को एसीएमओ ने आठ दिन में भुगतान कराने का भरोसा दिया लेकिन अब तक भुगतान नहीं हुआ है। 23 जनवरी को सभी आशा लाल साड़ी पहनकर चेतावनी प्रदर्शन करेंगी। इसके बाद सीएमओ कार्यालय में ताला लगाया जाएगा। वहीं भाकियू जिलाध्यक्ष अजय कटियार ने सीएमओ को ज्ञापन देकर आशाओं का भुगतान करने और भ्रष्टाचार बंद कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed