{"_id":"61b63d09c1ef391dc860fed8","slug":"asha-dies-in-car-collision-farrukhabad-news-knp6692010162","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से आशा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर से आशा की मौत
विज्ञापन
सरला की फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
कायमगंज। कार की टक्कर से बाइक सवार आशा कार्यकर्ता की मौत हो गई। पुलिस ने कार कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है।
गांव अरियारा निवासी सुनील की गर्भवती पत्नी जूली की रविवार शाम को तबियत खराब हो गई। इस पर सुनील बाइक से जूली को गांव की आशा कार्यकर्ता सरला (51) के साथ सीएचसी लेकर जा रहे थे। तभी नगर के पुल गालिब तिराहे पर कार ने टक्कर मार दी। बाइक पर पीछे बैठी सरला सड़क पर गिर गईं और जूली बाल-बाल बच गई।
सिर में गंभीर चोटें आने पर सरला को एंबुलेंस से सीएचसी ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। लोहिया अस्पताल पहुंचने पर डॉ. अभिषेक चतुर्वेदी ने उसे मृत घोषित कर दिया। सरला के पुत्र कुलदीप और अंकित तथा सीमा, रिंकी व सुरभि पुत्रियां हैं। कोतवाल संजय मिश्रा ने बताया कि टक्कर मारने वाली कार को पुलिस ने पकड़ लिया है। चालक हिरासत में है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
-----------