फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Aryavartgraminbank theft attempt

आर्यावर्त ग्रामीण बैंक में चोरी का प्रयास

Wed, 04 Jan 2017 11:22 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
अमर उजाला/फर्रुखाबाद Updated Wed, 04 Jan 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
Aryavartgraminbank theft attempt
सीसी टीवी फुटेज देखते सीओ बैंक मैंनेजर - फोटो : amarujala
कोतवाली के पास आर्यावर्त ग्रामीण बैंक रेलवे रोड शाखा में चोरों ने ताले तोड़कर चोरी का असफल प्रयास किया। इस सूचना पर हड़कंप मच गया।
विज्ञापन



बुधवार सुबह लगभग 9:45 बजे नगर की रेलवे रोड स्थित आर्यावर्त ग्रामीण बैंक में शाखा प्रबंधक अरविंद चौरसिया पहुंचे। उन्होंने कर्मचारी से बैंक का मुख्य गेट खुलवाया।

जैसे ही वह पहली मंजिल पर पहुंचे तो चैनल खुला देख होश उड़ गए। चैनल के पीछे लगा शटर भी खुला हुआ था। सभी ताले टूटे पड़े थे। इस पर वह लोग अंदर पहुंचे। जहां स्ट्रांग रूम व अभिलेख कक्ष के भी ताले टूटे पड़े थे। इस पर शाखा प्रबंधक ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को देकर रीजनल कार्यालय के अधिकारियों को अवगत कराया। जानकारी पर कोतवाली के एसएसआई ललितेश त्रिपाठी, एसआई उदयवीर सिंह, अंकुश राघव सहित पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा। कुछ देर बाद ही क्षेत्राधिकारी नरेश कुमार भी पहुंचे।
विज्ञापन



वहीं बैंक के रीजनल आफिस से अधिकारी बीके सिंह व मधुसूदन भी पहुंच गए। स्ट्रांग रूम की तिजोरी के ऊपर लगा सेफ गार्ड टूटा था लेकिन चोर तिजोरी नहीं तोड़ पाए। बैंक अधिकारियों व पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे में देर रात 1 बजकर 5 मिनट पर बैंक के अंदर मंकी कैप लगाए एक चोर को टार्च लिए गेट से अंदर आते हुए देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह बैंक में इधर-उधर घूमता रहा। पुलिस ने फुटेज को संज्ञान में लिया है। शाखा प्रबंधक ने बताया कि तिजोरी में लगभग सवा लाख रुपये रखे थे। चोर उसे नहीं ले जा पाए। उसके बाद बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों ने सभी कक्षा कक्षों को देखा। अनुमान लगाया गया कि चोर बैंक से कैश लेने ही आए थे क्योंकि मैनेजर टेबल के पास रखे एक मोबाइल को चोरों ने नहीं छुआ। शाखा प्रबंधक ने पुलिस को अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी के प्रयास की तहरीर दी है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed