फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   ARTO seized three sleeper buses at dawn

एआरटीओ ने भोर में चेंकिग कर तीन स्लीपर बसें की सीज

Thu, 23 Jan 2020 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
ARTO seized three sleeper buses at dawn
फर्रुखाबाद। गुरुवार भोर में निकले एआरटीओ ने शमसाबाद, शहर कोतवाली में तीन स्लीपर बसों को सीज कर दिया। तीनों बसें दिल्ली रूट पर आवागमन कर रही थीं। कायमगंज में स्कूली बच्चों को माल वाहन में पंजीकृत लोडर ढो रहा था। उसे एआरटीओ ने सीज कर दिया। एक स्कूली बस का मानक पूरे न होने पर चालान किया गया।
विज्ञापन

एआरटीओ शांतिभूषण पांडेय गुरुवार सुबह चार बजे चेकिंग करने कायमगंज मार्ग पर निकले। उन्होंने दिल्ली रूट पर सवारियां लेकर जा रहीं दो स्लीपर बसों को पकड़ लिया। दोनों बसों में मानक के अनुरूप कागजात नहीं थे। इन्हें चौकी आईटीआई पर सीज कर दिया गया। यहां से एआरटीओ फैजबाग चौकी के पास पहुंचे। तभी दिल्ली से सवारियां लेकर आ रही बुलंदशहर की बस पकड़ में आ गई। चालक शाकिर कागजात नहीं दिखा पाए। इस पर स्लीपर बस को सीज कर दिया गया।
विज्ञापन

कायमगंज में चेकिंग के दौरान स्कूली बच्चों को ले जा रहे लोडर को रोक कर कागजात देखे गए। वह माल वाहन में पंजीकृत था। इससे स्कूली बच्चों को ढोया जा रहा था। एआरटीओ ने इसे भी सीज कर दिया। एक स्कूली बस में मानक पूरे नहीं मिले। इससे चालान कर दिया गया। एआरटीओ ने बताया कि अभियान चलाया जा रहा है। किसी भी हालत में मानक विहीन वाहन नहीं चलने दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दलाल की तलाश में एआरटीओ कार्यालय में मारी दबिश
फर्रुखाबाद। स्वाट टीम ने गुरुवार सुबह एआरटीओ कार्यालय परिसर में बैठने वाले एक शातिर दलाल की तलाश में दबिश मारी। दलाल पहले भी जेल जा चुका है। स्वाट टीम के आने की भनक लगते ही दलाल फरार हो गया। बुधवार को शाम को स्वाट टीम के सिपाही दलाल की तलाश में पहुंचे। दलाल पकड़ में नहीं आया। स्वाट टीम प्रभारी दिनेश गौतम ने बताया कि टीम के सिपाही गए थे। एक मामले में दलाल से पूछताछ करनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed