फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   arrukhabad news,akhilesh yadav

समाज को बांटना चाहती है सरकार

Fri, 24 Jan 2020 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 12:19 AM IST
विज्ञापन
arrukhabad news,akhilesh yadav
सभा को संबोधित करते पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व पास में खड़े सचिन यादव, ब्लाक प्रमुख डा. सुबो? - फोटो : FARRUKHABAD
नवाबगंज (फर्रुखाबाद)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सभा में कहा कि सरकार एनआरसी (राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर) और एनपीआर (राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर) को लागू कर समाज को बांटना चाहती है। इनसे सावधान रहने की जरूरत है। महात्मा गांधी गुजरात से चले और पूरे देश में सत्य-अहिंसा का संदेश दिया, जबकि यह लोग गुजरात से चलकर सत्य और अहिंसा को मार रहे हैं। हम समाजवादी लोग इनके मंसूबों को पूरा नहीं होने देंगे। उन्होंने तंज कसा कि हमने एक्सप्रेस-वे बनाकर सुखोई विमान उतारे, जबकि यह लोग सड़कों पर सांड़ उतार रहे हैं। गाय और गंगा को धोखा दिया जा रहा है।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार को गांव नगला जब्ब में कारगिल शहीद राकेश चंद्र यादव की प्रतिमा का अनावरण किया। कहा कि मेरा सौभाग्य कि शहीद के परिवार से मिलने का मौका मिला। मैं देशभर के शहीदों को नमन करता हूं। उन्होंने कहा कि जो आज सत्ता में हैं, वह भूल गए कि हमेशा के लिए नहीं हैं। असली ताकत गरीब जनता है। छह माह में जनता ने जान लिया कि उनके साथ धोखा हुआ।
विज्ञापन

उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह के बहस करने की बात को भी जवाब दिया। कहा कि बहस करूंगा हमारे लैपटॉप और उनके शौचालय पर। हमारे लैपटॉप आज भी चल रहे हैं, उनके शौचालय बनते ही ध्वस्त होते जा रहे हैं। उन्होंने सीएए (नागरिकता संशोधन कानून) पर भी सवाल उठाया। कहा, यह सोची-समझी साजिश है। कहा कि कश्मीर से सरकार ने अनुच्छेद 370 हटाया है, क्या देश के अन्य राज्यों में लगे प्रतिबंधों को हटा पाएंगे। असम में भी एक वर्ग विशेष के साथ छल किया गया है। भारत की असली पहचान को भाजपा खत्म करना चाहती है। उन्होंने युवाओं से कहा कि भाजपा जाति और धर्म में उलझा रही है। उन्होंने नोटबंदी पर भी सवाल खड़ा किया। कहा कि नोटबंदी कर चुनाव तो जीता, मगर उसके दुष्परिणाम आज देश भुगत रहा है। यह सरकार गांवों, स्टेशनों, शहरों के नाम बदल रही है। महंगाई आसमान पर है। सवाल दागा मुनाफा जा कहां रहा है। गुजरात के लोग बैंकों का पैसा लेकर भाग रहे हैं। अर्थव्यवस्था ध्वस्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान अखिलेश ने सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उन्हें को याद किया। मंच पर पूर्व सांसद छोटे सिंह यादव चंद्रभूषण सिंह उर्फ मुन्नू बाबू, एमएलसी पुष्पराज जैन, ब्लाक प्रमुख सुबोध यादव, निवर्तमान जिलाध्यक्ष नदीम फारुखी, पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह यादव, सचिन यादव, स्वाति दीक्षित, अजीत कठेरिया आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed