फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Arrest warrants issued for three including the then Naib Tehsildar, Inspector

तत्कालीन नायब तहसीलदार, दरोगा समेत तीन के गिरफ्तारी वारंट जारी

Tue, 06 Sep 2022 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Sep 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Arrest warrants issued for three including the then Naib Tehsildar, Inspector
फर्रुखाबाद। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने तत्कालीन नायब तहसीलदार, दरोगा और बैंक प्रबंधक के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। तलब किए जाने के बाद भी तीनों अदालत में उपस्थित नहीं हो रहे थे।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला छत्ता दलपतराय निवासी सावित्री देवी ने वर्ष 2013 में तत्कालीन सदर तहसील में तैनात रहे नायब तहसीलदार चूड़ामणि, तिकोना चौकी के प्रभारी दरोगा दिनेश कुमार पांडेय, ओरियंटल बैंक ऑफ कामर्स के प्रबंधक श्रीराम के खिलाफ कोर्ट में परिवाद दर्ज कराया था। इसमें कहा था कि वह वह कृष्णा चंद्रिका के मकान में बच्चों के साथ किराये पर रहती थी।
विज्ञापन

20 नवंबर 2013 को आरोपी दिन में दो बजे आए और मकान खाली करने के लिए कहा, विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज कर अभद्रता की। घर में रखा सभी सामान निकालकर सड़क पर फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ सामान तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। मारपीट करने से उसके और पुत्र के चोटें आईं। आरोपियों को कोर्ट में तलब किया गया, लेकिन वह उपस्थित नहीं हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed