{"_id":"5fde2b2b8ebc3e3d723f8412","slug":"arrest-wanted-criminals-sp-farrukhabad-news-knp600897811","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी ने फतेहगढ़ कोतवाली व पांचाल घाट चौकी का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी ने फतेहगढ़ कोतवाली व पांचाल घाट चौकी का किया निरीक्षण
विज्ञापन
फतेहगढ़ कोतवाली में रजिस्टर चेक करते एसपी अशोक कुमार मीणा। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। एसपी ने फतेहगढ़ कोतवाली व पांचाल घाट चौकी का निरीक्षण कर वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी करने का आदेश दिया। महिला हेल्प डेस्क पर रोज आने वाली शिकायतों व उनके निस्तारण कर जानकारी की। कोरोना हेल्प डेस्क पर रखे उपकरण चलवाकर देखे।
एसपी अशोक कुमार मीणा शनिवार सुबह फतेहगढ़ कोतवाली पहुंच गए। कोतवाल जय प्रकाश पाल बैंकों की चेकिंग करने गए थे। एसपी ने दीवान को बुलाकर रजिस्टर नंबर चार व आठ को बारीकी से चेक किया।
रजिस्टर अपडेट मिलने पर शाबासी भी दी। महिला हेल्प डेस्क पर तैनात सिपाही से प्रतिदिन आने वाली शिकायतों के बारे में जानकारी कर निस्तारण करने का तरीका भी पूछा। इसके बाद कोरोना डेस्क का जायजा लेकर उपकरण चलवाकर देखे।
विज्ञापन
पुलिस कर्मियों को मास्क का प्रयोग करने की सलाह दी। कोतवाली के बैरक व शौचालय भी देखे। शाम को एसपी पांचाल घाट चौकी पहुंच गए। चौकी इंचार्ज बलराज भाटी से उनके क्षेत्र के शातिरों के बारे में जानकारी की।
बीट के सिपाहियों को गांव में भेजकर रिकार्ड दुरुस्त रखने की बात कही। चौकी इंचार्ज को हिदायत दी कि किसी भी हालत में बरेली-इटावा हाईवे पर जाम नहीं लगना चाहिए।
एसपी के आदेश पर सभी थानेदारों व चौकी इंचार्जों ने अपने-अपने क्षेत्र के सभी बैंकों की चेकिंग कर अलार्म बजवाकर देखे। सीसीटीवी का निरीक्षण कर बैंक के आसपास खड़े संदिग्धों की तलाशी ली। 11 बजे से 1 बजे तक पूरे जिले में वाहन चेकिंग कराई गई। इसमें 100 से अधिक वाहनों के चालान किए। चेकिंग के दौरान महिलाओं, बच्चों व बुजुर्गों को पेरशान न करने की हिदायत भी वायरलेस पर दी।