{"_id":"a0648cbe68c74b38de429e25bcf685ee","slug":"army-stopped-the-duda-construction-road-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डूडा की निर्माणाधीन सड़क को सेना ने रुकवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डूडा की निर्माणाधीन सड़क को सेना ने रुकवाया
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Tue, 01 Dec 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। छावनी क्षेत्र में बन रही डूडा की सड़क को राजपूत रेजीमेंट सेंटर के जवानों ने रुकवा दिया। सैन्य अधिकारियों ने ठेकेदार को सड़क पर पड़ी इंट और गिट्टी हटाने की हिदायत दी है।
विज्ञापन
कर्नलगंज स्थित गुरुद्वारे के पास से दुर्गा कालोनी तक डूडा की ओर से सड़क का निर्माण किया जा रहा है। सड़क निर्माण का कार्य गुरुद्वारा से दुर्गा मंदिर तक हो चुका है। सोमवार सुबह ठेकेदार ने दुर्गा मंदिर से कालोनी की ओर सड़क का निर्माण कार्य शुरू कराया। सड़क बनने की जानकारी होने पर राजपूत रेजीमेंट सेंटर के सूबेदार मेजर रामसनेही जवानों के साथ कार्यस्थल पर पहुंचे। इन्होंने ठेकेदार को कार्य रोकने को कहा। ठेकेदार नन्हकी ने बताया कि डूडा की ओर से सड़क का निर्माण करवाया जा रहा है। इसके निर्माण के लिए कैंटोनमेंट बोर्ड से एनओसी भी ले ली गई थी। सेना के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर कार्य रुकवा दिया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि चुनाव के चलते कुछ कागजात पूरे नहीं हो पाए थे। आगे की सड़क की एनओसी लेकर कार्य शुरू करवाया जाएगा। वहीं सूबेदार मेजर रामसनेही ने बताया कि सेना की जमीन पर सड़क का निर्माण होने की जानकारी मिली थी। इस पर ठेकेदार को कहकर काम रुकवा दिया गया है। जवानों ने मंदिर के किनारे छावनी क्षेत्र की सीमा बताने वाले पिलर का निर्माण भी करवा दिया है।
विज्ञापन