फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Army Recruiting Cariappa field today, all preparations

करियप्पा मैदान में सेना भर्ती आज, तैयारियां पूरी

Fri, 16 Dec 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
अमर उजाला/फर्रुखाबाद Updated Fri, 16 Dec 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
Army Recruiting Cariappa field today, all preparations
करियप्पा मैदान पर तैयारियों का जायजा लेते सिटी मजिस्ट्रेट, एएसपी। - फोटो : amarujala

विज्ञापन
 बीआरओ बरेली की ओर से शुरू होने वाली सेना भर्ती की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। भर्ती की व्यवस्था को परखने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट के साथ एएसपी ने भर्ती क्षेत्र का जायजा लिया। अधिकारियों ने भर्ती अधिकारी कर्नल जेएस धनोवा से मुलाकात कर भर्ती प्रक्रिया के बारे में जानकारी की।


शुक्रवार सुबह राजपूत रेजीमेंट सेंटर के करियप्पा मैदान पर सिटी मजिस्ट्रेट शिव बहादुर सिंह के साथ एएसपी अशोक कुमार पहुंचे। उन्होंने भर्ती अधिकारी कर्नल जेएस धनोवा से मुलाकात की। कर्नल ने अधिकारियों को बताया कि सैन्य क्षेत्र में भर्ती प्रक्रिया को पूरा करने के लिए सारे इंतजाम कर लिए गए हैं।
विज्ञापन


शनिवार सुबह से ही भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। कहा कि सबसे पहले युवाओं को प्री हाइट टेस्ट से गुजरना होगा। टोकन लेने के बाद युवाआें को रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। एडमिट कार्ड को स्कैन करने के बाद ही युवकों को मार्शलिंग एरिया में प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्नल ने बताया कि युवकों की पूरी तरह से तलाशी लेने के बाद ही मैदान पर प्रवेश दिया जाएगा। कर्नल धनोवा ने बताया कि जो भी युवक किसी तरह की प्रतिबंधित दवाओं के साथ सिरिंज, टूटी बोतल, संहारक वस्तु लाएगा उसको भर्ती देखने से वंचित कर दिया जाएगा। कर्नल धनोवा ने बताया कि दौड़ में पास होने वाले युवाओं को शारीरिक परीक्षण के लिए आगे भेजा जाएगा।


सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि भर्ती देखने के लिए आने वाले युवकों को ठहराने के लिए स्कूल व कालेजों में व्यवस्था कर दी गई है। वहीं एएसपी अशोक कुमार ने बताया कि भर्ती देखने के लिए आने वाले युवकों को नियंत्रित करने के लिए कई जिलों से फोर्स मंगवाया गया है। किसी भी तरह की अव्यवस्था से निपटने के लिए फायर ब्रिगेड को भी तैनात किया गया है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed