{"_id":"6a6f904f7b650e10b80318a4","slug":"arjun-has-been-waiting-for-dronacharya-for-years-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-146307-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: वर्षों से ‘द्रोणाचार्य’ के इंतजार में ‘अर्जुन’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: वर्षों से ‘द्रोणाचार्य’ के इंतजार में ‘अर्जुन’
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए तैयार खेल मैदान और सुविधाएं प्रशिक्षकों की कमी से बेकार साबित हो रही हैं। मोहम्मदाबाद क्षेत्र के मुड़गांव में खेलो इंडिया योजना के तहत वर्ष 2021-22 में स्टेडियम भवन तैयार किया गया था। बहुउद्देशीय हॉल, कार्यालय, बैडमिंटन कोर्ट, महिला-पुरुष चेंजिंग रूम और 400 मीटर ट्रैक समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके बावजूद छह वर्ष बाद भी यहां खेल गतिविधियां पूरी तरह शुरू नहीं हो सकीं।
स्टेडियम में कोच की तैनाती होनी थी लेकिन अब तक प्रशिक्षक नहीं मिल सका है। नतीजा यह है कि शाम के समय कुछ युवा मैदान में दौड़ का अभ्यास करते हैं। बहुउद्देशीय हॉल में बैडमिंटन का भी अभ्यास खुद ही करते हैं और वापस चले जाते हैं। प्रशिक्षक नहीं होने से खिलाड़ियों को तकनीकी प्रशिक्षण और मार्गदर्शन नहीं मिल पा रहा है।
घास और गड्ढों ने भी बढ़ाई परेशानी
स्टेडियम के बाहर मैदान में घास और जगह-जगह गड्ढे होने से खिलाड़ियों के लिए अभ्यास करना भी आसान नहीं है। खाली पड़ी जमीन पर भी युवा शाम को दौड़ लगाते हैं। मैदान में बना वालीबाल कोर्ट और 400 मीटर ट्रैक भी नियमित खेल प्रशिक्षण के अभाव में काम नहीं आ पा रहा है।
विज्ञापन
क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी मिखन सिंह तोमर के पास इटावा के साथ फर्रुखाबाद का भी प्रभार है। उन्होंने बताया कि बहुउद्देशीय हॉल में खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने के लिए कोच की तैनाती की जानी है। जेम पोर्टल पर कोच की नियुक्ति के लिए प्रक्रिया शुरू करा दी गई है। प्रक्रिया पूरी होने में करीब दो महीने का समय लग सकता है।