फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Approval from the government for setting up Sarah police station

सरह थाना बनाने को शासन ने दी मंजूरी

Sun, 02 Oct 2022 01:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Approval from the government for setting up Sarah police station
फर्रुखाबाद। सरह थाना बनान के लिए शासन ने मंजूरी दे दी है। डेढ़ वर्ष पहले कादरी गेट को भी थाना बनाने की मंजूरी मिल गई थी, लेकिन अभी तक बजट आवंटित नहीं हुआ है। विभाग से इस संबंध में कई बार पत्राचार भी किया जा चुका है।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली की चौकी सरह गंगा के उस पार करीब 30 किलोमीटर दूर है। चौकी जाने के लिए राजेपुर थाने के गांव चाचूपुर, सलेमपुर, भरखा गांव से होकर जाना पड़ता था।
विज्ञापन

कमालगंज थाने के गांव शबासी, भुड़िया भी गंगापार क्षेत्र में हैं। घटना होने पर कमालगंज पुलिस को बरसात में फतेहगढ़ पांचाल घाट पुल होते हुए लंबा सफर तय करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार वर्ष पहले सरह चौकी को थाना बनाने के संबंध में जनपद से प्रस्ताव भेजा गया था। इसमें फतेहगढ़, कमालगंज, राजेपुर के गांव में शामिल किए गए थे।
पुराने प्रस्ताव को ही शासन ने स्वीकृत दे दी है।
इस संबंध में जिला मुख्यालय में आदेेश भी प्राप्त हो गया है।
शहर कोतवाली की चौकी कादरीगेट को थाना बनाने का प्रस्ताव डेढ़ वर्ष पहले तत्कालीन एसपी डॉ. अनिल कुमार मिश्रा के समय मंजूरी मिल गई थी, लेकिन थाना बनाने के लिए शासन से बजट स्वीकृत नहीँ हुआ। इससे कारदीगेट थाना नहीं बन पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed