फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Anupam Dubey's brother Babban and Dabban booked for cheating

अनुपम दुबे के भाई बब्बन और डब्बन पर धोखाधड़ी का मुकदमा

Fri, 01 Oct 2021 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Anupam Dubey's brother Babban and Dabban booked for cheating
मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद)। बसपा नेता डॉ. अनुपम दुबे के ब्लाक प्रमुख भाई अमित दुबे उर्फ बब्बन और जेल में बंद अनुराग दुबे उर्फ डब्बन के खिलाफ एक ओर मुकदमा दर्ज कराया गया है। दोनों पर धोखाधड़ी कर छह शस्त्र लाइसेंस लेने का आरोप है। शस्त्र लाइसेंस हासिल करने के लिए दोनों भाइयों ने मुकदमे दर्ज होने के बाद भी शपथ पत्र में कोई मुकदमा न दर्ज होने की बात लिखकर दी थी। नाम व जन्मतिथि भी शस्त्र लाइसेंस में अलग-अलग दिखाई दी गई।
विज्ञापन

बसपा ने डॉ. अनुपम दुबे ठेकेदार शमीम व इंस्पेक्टर हत्याकांड व उनके भाई अनुराग दुबे व्यापारी मोहन अग्रवाल पर हमले के आरोप में जेल में बंद हैं। कोतवाली के अतिरिक्त इंस्पेक्टर दिवाकर प्रसाद सरोज ने अनुराग और अमित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें धोखधड़ी से दो दोनाली बंदूक, दो रायफल, दो रिवाल्वर के लाइसेंस लेने का आरोप है। तहरीर में आरोप है कि शस्त्र लाइसेंस लेने में अलग-अलग नाम और अलग-अलग जन्मतिथि का उल्लेख किया गया है। शस्त्र लाइसेंस में नाम अनुराग दुबे तो किसी में अनुराग कुमार लिख गया है। इसी तरह किसी में अमित दुबे तो किसी में अमित कुमार नाम दर्शाया गया है।
विज्ञापन

मुकदमे दर्ज होने की जानकारी भी छुपाई गई। दोनों भाइयों के खिलाफ हत्या, जानलेवा हमले के कई मुकदमे दर्ज थे। किंतु शस्त्र लाइसेंस के लिए लगाए गए शपथ पत्र में जिले के किसी थाने में कोई मुकदमा दर्ज न होने और कोई मुकदमा विचाराधीन न होने की जानकारी दी है। डीएम मानवेंद्र सिंह अनुपम के दोनों भाइयों और मां कुसुमलता के नाम सात शस्त्र लाइसेंस निलंबित कर चुके हैं। कोतवाल दिलीप कुुमार बिंद ने बताया कि बसपा नेता के दोनों भाइयों के खिलाफ धोखाधड़ी कर छह शस्त्र लाइसेंस हासिल करने का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डब्बन की याचिका पर चार को सुनवाई
शहर के व्यापारी नेता मोहन अग्रवाल पर जानलेवा हमला और रंगदारी मांगने के मुकदमे में जेल में बंद बसपा नेता अनुपम दुबे के भाई अनुराग द़ुबे उर्फ डब्बन की जमानत याचिका पर गुरुवार को सुनवाई हुई थी। जिसमें सीजेएम ने अगली सुनवाई के लिए चार अक्तूबर की तारीख तय की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed