{"_id":"58befbaf4f1c1b5f3ddc3e5a","slug":"anti-rabies-injection-delay-disorder","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंटी रैबीज इंजेक्शन लगने में देरी, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंटी रैबीज इंजेक्शन लगने में देरी, हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
Updated Tue, 07 Mar 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
इंजेक्शन
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहिया अस्पताल में मंगलवार को एंटी रैबीज इंजेक्शन लगने में देरी होने पर परेशान मरीजों और तीमारदारों ने हंगामा किया। इसकी शिकायत सीएमएस से होने के बाद दूसरे डॉक्टर ने मरीजों को देखा। इंजेक्शन लगने के बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ।
लोहिया अस्पताल में पपियापुर निवासी अविरन, एटा के कस्बा पटियाली निवासी योगेश, फतेहगढ़ के लोको रोड निवासी कलाम, मोहम्मदाबाद के धीरपुर निवासी भजनलाल, कायमगंज के गांव नरसिंगपुर निवासी रामनरेश, जहानगंज के गांव जरारी निवासी प्यारेलाल, जहानगंज के गदनपुर तुर्रा निवासी मनोज कुमार, शहर के मोहल्ला लालदरवाजा निवासी सौरभ, गोपाल समेत अन्य लोग एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगावाने के लिए सुबह 8.30 बजे अपना अपना पर्चा बनवाने के बाद डॉक्टर का इंतजार के लिए बैठ गए। 1
0:30 बजे तक इंतजार करते बैठे रहे। जानकारी की पर डॉक्टर के बारे में कुछ पता नहीं चला। इस पर मरीजों के सब्र का बांध टूट गया। इसके बाद मरीजों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। मरीजों का कहना था कि वह लोग डॉक्टर एसपी सिंह का इंतजार कर रहे थे। वह अपने कक्ष में नहीं बैठे। इसकी शिकायत मरीजों ने सीएमएस डॉ. बीबी पुष्कर से की।
विज्ञापन
उन्होंने प्रदर्शनकारियों को समझाया और डॉ. जमीरुद्दीन को मरीजों को देखने के निर्देश दिए। इसके बाद 11 बजे से लोगों को इंजेक्शन लगना शुरू हो सका। मालूम हो कि रैबीज का इंजेक्शन लगवाने के लिए डॉ. एसपी सिंह को ही नामित किया गया है। उधर, सीएमएस ने बताया कि डा. एसपी सिंह बाहर गए हुए थे। जिस कारण मरीजों को दिक्कत हुई।