{"_id":"5f70c0f28ebc3e9bbd5f4d24","slug":"answer-from-15-health-workers-including-six-doctors-summoned-farrukhabad-news-knp585156941","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना नियंत्रक की बैठक में अनुपस्थित 6 डाक्टरों सहित 15 स्वास्थ्य कर्मियों से स्पष्टीकरण तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना नियंत्रक की बैठक में अनुपस्थित 6 डाक्टरों सहित 15 स्वास्थ्य कर्मियों से स्पष्टीकरण तलब
विज्ञापन
छह डॉक्टरों सहित 15 स्वास्थ्य कर्मियों से जवाब तलब
फर्रुखाबाद। कोरोना महामारी की रोकथाम व बचाव को आयोजित बैठक में छह डॉक्टरों सहित 15 स्वास्थ्य कर्मचारी अनुपस्थित रहे। इस पर सीएमओ ने सभी सीएचसी प्रभारियों को पत्र जारी कर संबंधित डाक्टर व स्वास्थ्य कर्मियों से स्पष्टीकरण तलब किया है। तीन दिन में जवाब न मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
सीएमओ डा.वंदना सिंह ने सीएचसी कमालगंज, कायमगंज, बरौन, नवाबगंज, शमसाबाद, मोहम्मदाबाद व राजेपुर के चिकित्साधिकारियों को पत्र जारी किया। जिसमें कहा कि 25 सितंबर को कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी ने कोरोना नियंत्रण संबंधी बैठक बुलाई थी।
डा.श्वेता यादव, डा.शिप्रा गुप्ता, डा.राजीव कुमार, डा.शैलेश बाला गौतम, डा.कल्पना चौहान, डा.प्रतिभा चौधरी के अलावा स्टाफ नर्स प्रियंका पाल, अजीत सिंह वर्मा, प्रांजुल तिवारी, मिथलेश कुमारी, रतन देव, रूबी देवी, पूनम मिश्रा, आरती दुबे, रिया सिंह अनुपस्थित रहे थे। सीएचसी प्रभारी संबंधित डाक्टर व कर्मचारी से तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण लेकर प्रस्तुत करें। जवाब न मिलने या संतोषजनक स्पष्टीकरण न होने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
न्यूरो सर्जन को चेतावनी
सीएमओ डा.वंदना सिंह ने बढ़पुर स्थित न्यूरो सर्जन डा.सर्वेश कनौजिया को कोविड-19 के दिशा निर्देशों का अनुपालन न करने में चेतावनी पत्र जारी किया है। उन्होंने कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का अनुपालन कराते हुए अवगत न कराने पर विधिक कार्रवाई की चेतावनी दी है।