फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Annual festival of Bade Hanuman Ji begins with the recitation of Shri Ramcharitmanas.

Farrukhabad News: श्रीरामचरित मानस पाठ के साथ बड़े हनुमान जी का वार्षिकोत्सव शुरू

Sat, 19 Sep 2026 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Annual festival of Bade Hanuman Ji begins with the recitation of Shri Ramcharitmanas.
फर्रुखाबाद। मोहल्ला अढ़तियान स्थित मेला श्री बड़े बूढ़े हनुमान जी महाराज मंदिर में वार्षिक उत्सव एवं बुढ़वा मंगल का पांच दिवसीय कार्यक्रम शुक्रवार को श्रीरामचरित मानस पाठ के साथ शुरू हो गया। 22 सितंबर तक चलने वाले धार्मिक आयोजन में प्रतिदिन विभिन्न कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन

पहले दिन मंदिर में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से श्रीरामचरित मानस पाठ का शुभारंभ किया। पाठ के दौरान श्रद्धालु भक्तिभाव से ‘कवन सो काज कठिन जग माहीं, जो नहीं होत तात तुम पाहीं’ संपुट का सामूहिक पाठ करते रहे। मंदिर परिसर में भक्ति का माहौल बना रहा। मंदिर के महंत पं. दीपक औदिच्य ने बताया कि भक्तों के सहयोग से वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। शनिवार को श्रीराम राज्याभिषेक (राजगद्दी) का आयोजन होगा। रविवार को हवन के बाद भंडारा कराया जाएगा। सोमवार को सुंदरकांड पाठ होगा। मंगलवार को बुढ़वा मंगल पर भगवान का शृंगार किया जाएगा। इसी के साथ पांच दिवसीय वार्षिक उत्सव का समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed