फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Announcement of agitation till embankments are built on both sides of the Ganga

Farrukhabad News: गंगा के दोनों ओर तटबंध बनने तक आंदोलन का एलान

Sat, 15 Nov 2025 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sat, 15 Nov 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Announcement of agitation till embankments are built on both sides of the Ganga
फोटो-40, जमापुर में तटबंध बनाओ संघर्ष समिति की बैठक में मंचासीन पदाधिकारी। संवाद - फोटो : 1
अमृतपुर। गंगा की बाढ़ से होने वाली तबाही को रोकने के लिए दोनों ओर मजबूत तटबंध बनाने की मांग की गई। तटबंध बनाओ संघर्ष समिति की बैठक में मांग पूरी न होने तक आंदोलन का एलान किया गया।
विज्ञापन

राजेपुर क्षेत्र के जमापुर में फर्रुखाबाद विकास मंच जिलाध्यक्ष भइयन मिश्रा के नेतृत्व में बाढ़ के बचाव को लेकर शुक्रवार को बैठक हुई। कहा कि गंगा की बाढ़ से करोड़ों रुपये की फसल, मवेशी, घर और जमीन नष्ट हो जाती है। किसानों को लगातार हो रहे नुकसान से कर्जदार हो रहे हैं। कहा कि कटान की वजह से कई गांवों के किसान भूमिहीन हो चुके हैं।
विज्ञापन

तटबंध बनाए जाने के लिए एक रणनीति बनाई जाएगी। पूर्व जिला पंचायत सदस्य सपा नेता मनोज मिश्रा ने कहा कि कई परिवार खुले आसमान के नीचे जिंदगी गुजार रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी कि तटबंध निर्माण की मांग पूरी न होने पर आंदोलन जारी रहेगा। संघर्ष समिति के साथ कई संगठन के लोग अब आंदोलन में शामिल होने लगे है। इस दौरान राष्ट्रीय बजरंगदल के विभागाध्यक्ष कोमल पांडे, करणी सेना के जिलाध्यक्ष मंथन सिंह, विष्णु मिश्र, अनूप अग्निहोत्री, नितेश मिश्रा, आचार्य अमरेश आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed