फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Anna marked Govansh being, seven arrested in farrukhabad

अन्ना गोवंश किए जा रहे चिह्नित, सात पकड़े गए

Mon, 07 Jan 2019 10:56 PM IST
farrukhabad Published by: मनोज कुमार Updated Mon, 07 Jan 2019 10:56 PM IST
विज्ञापन
Anna marked Govansh being, seven arrested in farrukhabad
Cow
जिलाधिकारी के आदेश पर नगर पालिका प्रशासन ने रविवार रात से अन्ना गोवंशों को पकड़ने का अभियान शुरू कर दिया है। अब तक सात अन्ना गोवंश पकड़े जा चुके हैं। वहीं, वार्डवार अन्ना गोवंशों को चिह्नित करने का काम भी शुरू करा दिया गया है। 
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने बीते दिनों आदेश दिए थे कि दस जनवरी तक शहर में घूमने वाले अन्ना गोवंशों को पकड़कर राजकीय गोसदन भेजा जाए। नगर पालिका प्रशासन ने ठेके पर रविवार रात से शहर में आवारा पशु पकड़ो अभियान शुरू करा दिया है। ठेकेदारों ने शहर के नेहरू रोड, घुमना बाजार और लोहाई रोड आदि मुख्यमार्गों पर अभियान चलाते हुए गोवंशों को पकड़ा। पकड़े गए गोवंशों को रात में बीबीगंज स्थित बेड़ारास में रखा गया। इसके बाद इन्हें सोमवार सुबह राजकीय गोसदन भिजवा दिया गया। 
विज्ञापन


मुख्य सफाई निरीक्षक केपी सिंह ने बताया कि करीब 18 सुपरवाइजरों के नेतृत्व में सफाई नायक और सफाई कर्मचारी वार्डवार आवारा गो वंशों के शरीर पर पेंट से क्रास का चिह्न बना रहे हैं। दो-तीन दिन में इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी जाएगी। अब तक करीब 100 से ज्यादा अन्ना गोवंशों को चिह्नित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed