{"_id":"680fc6013b1b5478b2075e9c","slug":"anger-was-seen-on-the-streets-hindu-mahasabha-submitted-a-memorandum-farrukhabad-news-c-222-1-ka11004-123423-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: सड़कों पर दिखा आक्रोश, हिंदू महासभा ने सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: सड़कों पर दिखा आक्रोश, हिंदू महासभा ने सौंपा ज्ञापन
Mon, 28 Apr 2025 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Mon, 28 Apr 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
नगर के चौक चौराहे पर तहसीलदार को ज्ञापन देते हिंदू महासभा के नेता
- फोटो : नगर के चौक चौराहे पर तहसीलदार को ज्ञापन देते हिंदू महासभा के नेता
कायमगंज। नगर के मोहल्ला जवाहरगंज सब्जी मंडी परिसर में सोमवार को हिंदू महासभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता हिंदू महासभा के प्रांतीय नेता प्रदीप सक्सेना ने की। इस दौरान पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।
प्रदीप सक्सेना ने कहा कि अब समय आ गया है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सख्त कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि देश बदला चाहता है और इसके लिए पाकिस्तान पर हमला कर गुलाम कश्मीर को आजाद कराना होगा। साथ ही बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी को समर्थन देकर पाकिस्तान को कमजोर किया जाए ताकि पाकिस्तान के टुकड़े हों। सक्सेना ने कहा कि यही पहलगाम में मारे गए शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। बैठक के बाद चौक चौराहे पर तहसीलदार विक्रम सिंह चाहर व चौकी प्रभारी नागेंद्र सिंह फोर्स के साथ पहुंचे।
हिंदू महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इस दौरान अनूप चौबे, सनी शर्मा, दिलीप कौशल, शिवमंगल कौशल, रिंकू कौशल, दिनेश बाथम, शानू सक्सेना, लखन कौशल, रामजी, श्यामसुंदर कौशल रहे।