फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   An old man who went to cut grass in the field was attacked by a wild boar and died

Farrukhabad News: खेत में घास काटने गए वृद्ध पर जंगली सूअर का हमला, मौत

Wed, 28 May 2025 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Wed, 28 May 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
An old man who went to cut grass in the field was attacked by a wild boar and died
मोहम्मदाबाद। थाना क्षेत्र के मुड़गांव गांव में खेत में घास काटने गए एक 68 वर्षीय वृद्ध पर जंगली सूअर ने हमला कर दिया। हमले में वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की खबर से गांव में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुड़गांव निवासी 68 वर्षीय जगन्नाथ उर्फ जगने दोपहर लगभग 3 बजे घर से 500 मीटर दूर मक्के के खेत में घास काटने गए थे। देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटे, तो परिजनों और ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू की।
विज्ञापन


शाम करीब 8 बजे गांव के एक युवक ने खेत की मेड़ पर वृद्ध को लहूलुहान हालत में पड़ा देखा। युवक के शोर मचाने पर पहुंचे परिजनों ने देखा कि जगन्नाथ की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। उनके शरीर पर जंगली सूअर के हमले के स्पष्ट निशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के छह बेटे और दो बेटियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। घटना के बाद मृतक की पत्नी विटोली देवी समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। खबर लिखे जाने तक पुलिस को सूचना नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed