फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   An attempt was made to make the girl sit on a bike with bad intentions, she was hit on the head with a brick.

Farrukhabad News: बालिका को बुरी नीयत से बाइक पर बैठाने का प्रयास, सिर में मारी ईंट

Wed, 13 Nov 2024 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
An attempt was made to make the girl sit on a bike with bad intentions, she was hit on the head with a brick.
फर्रुखाबाद। दरवाजे पर खड़ी एक बालिका को कुछ युवकों ने बुरी नीयत से जबरन बाइक पर बैठाने का प्रयास किया। शोर मचाने पर इन लोगों ने सिर पर ईंट मार दी। किशोरी की मां की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

कादरीगेट थाने के एक गांव में किराये पर रह रही महिला फतेहगढ़ कोतवाली के मोहल्ला हाथीखाना निवासी निक्की कश्यप, प्रेम कश्यप, मुकुल कश्चप, अंकुश कश्यप व अनुज कश्यप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें मारपीट, बुरी नीयत से बाइक पर जबरन बैठाने का प्रयास का मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन

कहा कि पांच नवंबर को निक्की, प्रेम कश्यप, मुकुल कश्यप ने पति से गाली गलौज की थी। इसकी थाने में शिकायत कर दी थी। छह नवंबर की शाम उनकी 13 साल की पुत्री दरवाजे पर खड़ी थी कि हाथीखाना के अंकुश और अनुज ने बाइक से पहुंचकर उसका कालर पकड़कर बुरी नीयत से बाइक पर बैठाने का प्रयास किया। विरोध करने पर सिर पर ईंट मारकर घायल कर दिया। चीख-पुकार पर वह और अन्य लोग पहुंचे, तो आरोपी धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना कादरीगेट इंस्पेक्टर आमोद कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed