फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Amit received Theater Vibration Award in Bareilly

अमित को बरेली में मिला को रंगमंच विभूषण सम्मान

Wed, 08 Jan 2020 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Amit received Theater Vibration Award in Bareilly
अवार्ड पकड़े अमित(काले कोट में) व उसकी टीम के सदस्य। - फोटो : FARRUKHABAD
नक्स थियेटर की ओर से जिला बरेली में 11वें वारंगम 2020 महोत्सव में ‘टैक्स फ्री’ नाटक का मंचन किया गया। इसमें अमित को रंगमंच विभूषण सम्मान का अवार्ड दिया गया है। नाटक में बेहतर प्रदर्शन करने वाले चार अन्य कलाकारों को भी अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन

जिला बरेली में तीन जनवरी को आयोजित 11वें वारंगम 2020 रंग महोत्सव में 200 से अधिक कलाकारों ने हिस्सा लिया था। फर्रुखाबाद की ओर से नक्स फाउंडेशन (थियेटर ग्रुप) ने हास्य नाटक ‘टैक्स फ्री’ का मंचन कर दर्शकों को हंसा-हंसा कर लोटपोट कर दिया था।
विज्ञापन

नाटक के मंचन व निर्देशन की आयोजकों व निर्णायक मंडल ने जमकर तारीफ कर पूरी टीम को 5 अवार्ड देकर सम्मानित किया था। जिले की टीम दूसरे स्थान पर रही। बेस्ट निर्देशन में अमित सक्सेना को दूसरे स्थान पर रहने पर अवार्ड दिया गया। बेस्ट कामेडी एक्टर में विशाल पाठक प्रथम, बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर में कुलदीप कुमार को दूसरा स्थान मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेस्ट सेट डिजाइन में नक्स टीम ने दूसरे स्थान कब्जा किया। बेस्ट ओवर आल प्ले में भी टीम दूसरे नंबर पर रही है। टीम में नेहा, दीक्षा, कावेरी, अभिनव, मिथुन, सोनू, कुलदीप, धीरज, कलम, विशाल पाठक का योगदान रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed