{"_id":"5e949ee48ebc3e6fbe7cd69d","slug":"ambulance-driver-and-emt-accused-of-injuring-injured-farrukhabad-news-knp555095258","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंबुलेंस चालक व ईएमटी पर घायल ने रुपये मांगने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंबुलेंस चालक व ईएमटी पर घायल ने रुपये मांगने का लगाया आरोप
विज्ञापन
अखबार पढ़ते रेलवे अस्पताल के चिकित्साधिकारी डा.राहुल उपाध्याय।
- फोटो : BANDA
कंपिल। छत से गिरकर घायल हुए वृद्ध ने एंबुलेंस चालक व ईएमटी पर रुपये मांगने का आरोप लगाया है। आयुष्मान कार्ड होने के बाद भी सीएचसी में इलाज न मिलने से घायल वृद्ध परेशान हैं।
कायमगंज ब्लाक के ग्राम पंचायत जिजौटा बुजुर्ग के मजरा गांव जिजौटा खुर्द निवासी चंद्रपाल (60) शनिवार को छत पर कपड़े सुखाने के लिए गए थे। पैर फिसलने से नीचे जमीन पर आ गिरे पड़े। इससे चंद्रपाल के शरीर में गम्भीर चोटें आईं। सूचना पर सोमवार को पहुंची एंबुलेंस चंद्रपाल को सीएचसी कायमगंज ले गई, वहां पहुंचते ही एंबुलेंस के चालक व ईएमटी ने चंद्रपाल से 500 रुपये मांगे। चंद्रपाल के पास सिर्फ पचास रुपये निकले। आरोप है कि एंबुलेंस कर्मचारियों ने वह रुपये ले लिए। इसके बाद घायल सीएचसी के अंदर पहुंचा। वहां डॉक्टर ने दवाई व अन्य सुविधा न होने की बात कहकर फर्रुखाबाद स्थित लोहिया अस्पताल जाने की सलाह दे दी। घायल ने आयुष्मान कार्ड दिखाया। इसके बाद भी डॉक्टर ने इलाज करने से मना कर दिया और चले गए। घायल मायूस होकर वापस घर चला गया। चंद्रपाल की पत्नी की मौत कई वर्ष पूर्व हो चुकी है। कोई संतान भी नहीं है। मेहनत मजदूरी कर पेट पालता है। इलाज के लिए रुपये न होने से परेशान है।
कायमगंज सीएचसी अधीक्षक डॉ. अनुराग सिंह ने बताया कि सभी मरीजों को दवाएं दी जाती हैं। किसी को बिना इलाज के वापस नहीं किया गया है। एंबुलेंस के कर्मचारियों ने यदि रुपये लिए हैं तो इस संबंध में जानकारी की जाएगी। यदि आरोप सही हैं तो उच्चाधिकारियों से शिकायत की जाएगी।