फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Agricultural scientists gave information about natural farming

Farrukhabad News: कृषि वैज्ञानिकों ने दी प्राकृतिक खेती करने की जानकारी

Sat, 07 Jun 2025 11:33 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sat, 07 Jun 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Agricultural scientists gave information about natural farming
फर्रुखाबाद। विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत शनिवारी को कमालगंज क्षेत्र के गांवों में कृषि गोेष्ठी हुई। इसमें कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को आधुनिक कृषि पद्धति व प्राकृतिक खेती करने का तरीका बताया।
विज्ञापन


ब्लॉक कमालगंज क्षेत्र के गांव कतरौलीपटट्टी, गोपालगंज व महरूपुर सहजू में कृषि गोष्ठी हुई। इसमें कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ.वीके शर्मा ने किसानों को बताया कि बुवाई से पहले बीज संशोधित करना जरूरी है। प्राकृतिक तरीके से बीज संशोधित करने से अच्छा अंकुरण आएगा। अच्छी फसल होने से उत्पादन भी बढ़ेगा। इसके लिए 5 किलो देसी गाय का गोबर 5 लीटर देसी गाय का गोमूत्र, 50 ग्राम चुनाव या काली, 20 लीटर पानी, एक मुट्ठी खेत की मिट्टी को घोलकर 24 घंटे तक रखें। दिन में दो बार लकड़ी से इसे हिलाना है। बीजों को 6-7 घंटे तक डुबोकर रखें। फिर बीज निकालकर छाया में सुखाने के बाद खेत में रोपित करें। इससे पौधे बीमारियों से बचे रहते हैं।
विज्ञापन

कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर अलका कटियार ने पोषक वाटिका व अन्य फसलों में रसायन का प्रयोग न करने की सलाह दी। उन्होंने प्राकृतिक तरीके से फसल सुरक्षा के लिए रस चूसने वाले कीट व छोटी सूड़ी, इल्लियों के नियंत्रण के लिए नीमास्त्र बनाने की विधि बताई। नीमास्त्र के लिए 5 किलो नीम की पत्तियां या नीम के फलों को कूटकर 100 लीटर पानी में डाल दें। 5 लीटर गोमूत्र व एक किलो देसी गाय का गोबर मिलकर लकड़ी से दिन में तीन बार चलाएं। 48 घंटे बाद कपड़े से छान लें। पोषक वाटिका में 10 लीटर पानी में एक लीटर नीमास्त्र मिलाकर छिड़काव करें। भूमि संरक्षण अधिकारी उपेंद्र नाथ खरवार ने पौधारोपण की सलाह दी। गांव कतरौली पट्टी में हिमांशु दुबे, गोपालपुर में अनूप तिवारी, महरूपुर सहजू में निर्मल कुमार में किसानों को प्राकृतिक खेती करने का तरीका बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed