फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   After the uproar in the evening received appointment letter

हंगामे के बाद शाम को मिले नियुक्ति पत्र

Tue, 20 Jan 2015 11:20 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Tue, 20 Jan 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
After the uproar in the evening received appointment letter
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बाहर सुबह से नियुक्ति पत्र के लिए
विज्ञापन
डटे प्रशिक्षु शिक्षकों ने दोपहर में हंगामा कर जुलूस निकाला। शिक्षक नेताओं के हस्तक्षेप पर प्रशिक्षुओं का गुस्सा शांत हुआ। देर शाम 166 प्रशिक्षु शिक्षकों को नियुक्ति पत्र  दिए गए।

मंगलवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में सुबह से ही प्रशिक्षु शिक्षक नियुक्ति पत्र पाने को एकत्र होने लगे। धीरे धीरे प्रशिक्षुओं की संख्या बढ़ गई। दोपहर तक नियुक्ति पत्र न मिलने के कारण प्रशिक्षुओं का गुस्सा फूट पड़ा। टीईटी संघर्ष मोर्चा के जिलाध्यक्ष रवेन्द्र कुमार दिवाकर व प्रदेश अध्यक्ष राकेश बाजपेई के नेतृत्व में प्रशिक्षुओं ने जिलाधिकारी से मिलकर

शिक्षा विभाग के अधिकारियों की शिकायत करने का निर्णय लिया। वह बीएसए कार्यालय से जुलूस निकाल कर नारे लगाते हुए डीएम कार्यालय के लिए जाने लगे। रास्ते में प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विजय बहादुर यादव ने प्रशिक्षुओं को रोक लिया। उन्हाेंने इन्हें  शाम तक नियुक्ति पत्र दिए जाने का आश्वासन दिया। प्रशिक्षुओं ने कहा कि महिलाएं सुबह से भूखी प्यासी अधिकारियों के आने और नियुक्ति पत्र पाने के लिए इंतजार कर रही हैं। अधिकारी कार्यालय नहीं आए।

सिर्फ नियुक्ति पत्र दिए जाने का आश्वासन दिया जा रहा है। यह कब बांटे जाएंगे, इसकी स्पष्ट जानकारी कोई नहीं दे रहा है। विजय बहादुर के समझाने पर यह डीएम कार्यालय जाने के बजाय बीएसए कार्यालय को  लौट गए। यहां आकर इन्हाेंने  हंगामा किया।  नारेबाजी भी की। शाम करीब पांच बजे के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी योगराज सिंह कार्यालय पहुंचे।

इन्हाेंने  पहले महिलाओं को नियुक्ति पत्र दिए। इसके बाद पुरुष प्रशिक्षु शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिए गए। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी योगराज सिंह ने बताया कि सोमवार तक  166 प्रशिक्षु शिक्षकों ने अभिलेख और आवेदन फार्म जमा किए थे। इन सभी को नियुक्ति पत्र दे दिए गए हैं। मंगलवार को लगभग 50 प्रशिक्षु शिक्षकों ने शैक्षिक प्रमाण पत्र व अभिलेख जमा किए हैं। इनको बुधवार को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा।

पास का स्कूल पाने को जोड़तोड़
सड़क किनारे और पास के स्कूल में ट्रेनिंग को नियुक्ति पत्र पाने के लिए खूब जोड़तोड़ चली। कई प्रशिक्षु शिक्षकों को नजदीक का स्कूल दिए जाने के लिए सिफारिशें  भी आईं। स्कूलों के आवंटन की सूची तैयार करने के कारण नियुक्ति पत्र तैयार करने में समय लगा और देरी से नियुक्ति पत्रों का वितरण हो सका।

सूची में नाम न होने से कई हुए परेशान
डायट में काउंसलिंग कराने के बाद भी नियुक्ति पत्र दिए जाने के लिए जिन प्रशिक्षु शिक्षकों की सूची बीएसए कार्यालय  के बाहर चस्पा की गई थी,उसमें कई खामियां थीं। इसमें कई प्रशिक्षुओं के नाम सूची में शामिल नहीं थे। इस कारण प्रशिक्षु परेशान हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed