फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   After the report was filed, the lawyers declared a pen down strike

Farrukhabad News: रिपोर्ट दर्ज होने के बाद वकीलों का कलमबंद हड़ताल का एलान

Tue, 03 Jun 2025 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
After the report was filed, the lawyers declared a pen down strike
फर्रुखाबाद। कचहरी परिसर में महिला आरक्षी से अभद्रता के मामले में दो नामजद सहित चार वकीलों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। रिपोर्ट दर्ज होने के विरोध में वकीलों ने कलमबंद हड़ताल का ऐलान किया है। वकीलों ने कचहरी सहित कलक्ट्रेट परिसर में जुलूस निकालकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

फतेहगढ़ न्यायालय के गेट संख्या तीन पर सोमवार को महिला सिपाही का अधिवक्ता से विवाद हो गया था। महिला सिपाही चेकिंग के दौरान वादकारियों से वकीलों की पर्ची मांग रही थी। इस दौरान कुछ वकीलों ने विरोध किया। विवाद बढ़ने पर वकीलों और महिला सिपाही के बीच नोकझोंक हुई। आरोप है कि इस दौरान महिला हेड कांस्टेबल के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट भी हुई। सूचना पर उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे। जिला जज के कक्ष में वार्ता के बाद देर रात अधिवक्ताओं पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। इसमें सरकारी कार्य में बाधा डालने और महिला सिपाही के थप्पड़ मारने का आरोप लगाया गया। जानकारी होने पर मंगलवार को वकीलों ने विरोध करना शुरू कर दिया। बार एसोसिएशन के सभागार में अध्यक्ष शशिभूषण दीक्षित और महासचिव कुंवर सिंह यादव की मौजूदगी में बैठक हुई।
विज्ञापन

अध्यक्ष शशिभूषण दीक्षित ने कहा कि एक दिन पूर्व जिला जज के कक्ष में जिला जज, एएसपी, सीओ सिटी की मौजूदगी में बातचीत हुई थी। इसमें जिला जज द्वारा समझौता करा दिया गया था। उसके बाद भी पुलिस ने बार एसोसिएशन के सचिव व संयुक्त सचिव सहित दो अन्य अधिवक्ताओं पर झूठा मुकदमा दर्ज कर लिया। अध्यक्ष ने कहा कि पूरे सदन की मांग पर दो दिन तक सभी अधिवक्ता कलमबंद हड़ताल पर रहेंगे। दो दिन में अगर पुलिस ने दर्ज मुकदमे को वापस नहीं लिया, और दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई नहीं की तो एक बैठक करने के बाद निर्णायक फैसला किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिटी एश्वर्या उपाध्याय ने बताया कि चेकिंग के दौरान कुछ बहस हुई थी। कल जिला जज की मौजूदगी में जो वार्ता हुई थी, उसमें कोई भी लिखित समझौता नहीं हुआ था। महिला सिपाही कार्रवाई चाहती थीं। इसलिए मामले की जांच कराने के बाद ही रिपोर्ट दर्ज की गई है। जो भी अधिवक्ताओं द्वारा कहा जा रहा है, वह बेबुनियाद है।
------------
वकीलों ने पुलिसकर्मियों को बाहर निकाला
रिपोर्ट दर्ज होने के बाद अधिवक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कचहरी परिसर में भ्रमण कर न्यायालय व परिसर में मौजूद पुलिस कर्मियों को बाहर निकाल दिया। सैकड़ों की संख्या में अधिवक्ता पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद की नारेबाजी करते रहे। इस दौरान मौके पर कुछ पुलिसकर्मियों से अधिवक्ताओं की नोकझोंक भी हुई।

-----------
बार ने अधिवक्ता संघ से मांगा समर्थन

अधिवक्ताओं पर रिपोर्ट दर्ज होने के बाद बार एसोसिएशन ने कलमबंद हड़ताल की घोषणा कर दी है। बार एसोसिएशन ने अधिवक्ता संघ को पत्र लिखा है। इसमें कहा कि अधिवक्ताओं पर दर्ज रिपोर्ट के खिलाफ दो दिन तक कलमबंद हड़ताल की घोषणा की गई है। अधिवक्ता संघ बार एसोसिएशन का साथ देकर कलमबंद हड़ताल का समर्थन करे। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के सदस्य अखिलेश कुमार अवस्थी ने कहा कि यह पुलिस की निरंकुशता है। अधिवक्ताओं को दवाब में लेने के लिए रिपोर्ट दर्ज की गई है। बार काउंसिल अधिवक्ताओं के साथ है। आर-पार की लड़ाई होगी। दोषी पुलिस कर्मियों पर करवाई की मांग जायज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed