{"_id":"c034507ee7bd2c6115506858ef0e0f3c","slug":"after-overnight-rain-increased-humidity-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात भर बरसात के बाद बढ़ी उमस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात भर बरसात के बाद बढ़ी उमस
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Tue, 07 Jul 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रात से शुरू हुई बरसात मंगलवार सुबह तक होती रही। इसके चलते दूसरे दिन भी
विज्ञापन
शहरियों को जलभराव से जूझना पड़ा। वहीं बरसात होने के बावजूद दोपहर में
निकली धूप से पारा चढ़ गया। उमस से लोग पसीना-पसीना हो गए। हालांकि शाम को
आसमान में फिर बादल छाने से गर्मी से कुछ राहत मिली।
सोमवार तड़के हुई बरसात से शहर के नाले उफना गए थे। इससे शहर के निचले इलाकों समेत कई जगह जलभराव हो गया था। कई मोहल्लों में घंटों जलभराव से लोगों को जूझना पड़ा। शाम को जलभराव से कुछ राहत मिली थी। सोमवार देर रात शुरू हुई बरसात मंगलवार सुबह करीब 7.30 बजे तक होती रही। इसके चलते शहर के मोहल्ला गंगानगर कालोनी, तलैया फजल इमाम,
बिर्राबाग कादरीगेट, रेटगंज, मदारवाड़ी, छेदा चूरन वाली गली, गुदड़ी और नाला फिदाई खां समेत कई मोहल्लों में जलभराव हो गया। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सोमवार को पारा जहां 30.1 डिग्री सेल्सियस था। वहीं मंगलवार सुबह हुई बरसात के बाद दोपहर को धूप निकलने से पारा एक डिग्री सेल्सियस चढ़कर 31.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इससे गर्मी बढ़ गई। हालांकि दोपहर बाद आसमान में बादल छाने से फिर ठंडक हो गई।