{"_id":"60ef0fba8ebc3e726369deff","slug":"after-long-time-cdpo-tranferred-to-fatehpur-farrukhabad-news-knp640074521","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीडीपीओ प्रशासनिक आधार पर फतेहपुर स्थानांतरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीडीपीओ प्रशासनिक आधार पर फतेहपुर स्थानांतरित
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिले में वर्षों से तैनात रहे बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) का जनपद फतेहपुर के लिए स्थानांतरण कर दिया गया है।
बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार निदेशक डॉ. सारिका मोहन ने ब्लाक राजेपुर में तैनात सीडीपीओ मनीष कुमार चौरसिया को कार्य मुक्त कर एक सप्ताह के अंदर नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण न करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
कन्नौज के छिबरामऊ निवासी सीडीपीओ मनीष कुमार चौरसिया की 2011 में जिले में तैनाती हुई थी। वह जिला मुख्यालय पर न रुककर छिबरामऊ से ही प्रतिदिन अप-डाउन करते थे। सीडीपीओ का जिले में करीब नौ वर्ष का कार्यकाल रहा। इस बीच उनका कुछ अधिकारियों से भी पाला खिंच गया था। करीब डेढ़ वर्ष से तनातनी की स्थिति चल रही थी। जिला कार्यक्रम अधिकारी भारत प्रसाद ने बताया कि निदेशक के आदेश के क्रम में सीडीपीओ को उन्होंने कार्य मुक्त कर दिया है।