फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   After 25 days, 17 doctors could be selected, one post vacant

Farrukhabad News: 25 दिन बाद 17 डॉक्टरों का हो सका चयन, एक पद रिक्त

Thu, 10 Oct 2024 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
After 25 days, 17 doctors could be selected, one post vacant
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। एनएचएम के तहत साक्षात्कार के 25 दिन बाद आखिरकार 17 डॉक्टरों के चयन सूची जारी कर दी गई। अभी एक पद रिक्त रह गया है। सीएमओ ने चयनित डॉक्टरों को योगदान करने के निर्देश दिये हैं।

एनएचएम के तहत संविदा पर 18 डॉक्टरों की भर्ती के लिए 13 सितंबर को विकास भवन सभागार में साक्षात्कार हुआ था। इसमें 51 डॉक्टर शामिल हुए थे। इसके बाद सूची जारी करने में विलंब हाेने पर मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार मिश्र ने सीएमओ से जवाब मांगा। आखिरकार सीएमओ ने 17 डॉक्टरों की सूची जारी कर दी।
विज्ञापन

इसमें डॉ.साक्षी दुबे, डॉ.शिवानी, डॉ.संजीव कुमार, डॉ.अतुल वर्मा, डॉ.अंशुल गौतम, डॉ.अरिदमन सिंह, डॉ.राजीव राजेंद्रन, डॉ.प्रमोद कुमार, डॉ.निखिल गुप्ता, डॉ.अंकित सिंह, डॉ.पूजा कुमारी, डॉ.हरीओम, डॉ.अभय श्रीवास्तव, डॉ.उदयराज सिंह, डॉ.शिवम कुमार गुप्ता, डॉ.कृष्ण कुमार, डॉ.अमन कुमार का चयन किया गया है। अभी ईडब्ल्यूएस का आरक्षित एक पद रिक्त रह गया है। सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार ने बताया कि कुछ डॉक्टरों ने बुधवार को ही योगदान दे दिया है। शीघ्र ही डाॅक्टरों की तैनाती भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed