फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   AE was beaten up after slapping a cold house worker

शीतगृहकर्मी को थप्पड़ मार तो पीटे गए एई

Tue, 27 Jul 2021 11:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
AE was beaten up after slapping a cold house worker
फर्रुखाबाद। शीतगृह में सीटी व पीटी बदलने के एवज में एई ने रिश्वत मांगी और रुपये न मिलने पर कर्मचारी को थप्पड़ जड़ दिया। शीतगृह के अन्य कर्मचारियों ने एई को बंद कर जमकर पिटाई कर दी। घटना से विभागीय अधिकारियों में खलबली मच मच गई है।
विज्ञापन

विद्युत वितरण निगम के सहायक अभियंता (एई)ने सप्ताह भर पूर्व मोहम्मदाबाद क्षेत्र के एक शीतगृह में जाकर खराब सीटी व पीटी बदली थी। इसके एवज में उन्होंने 75 हजार रुपये मांगेे, शीतगृह मालिक ने पांच हजार रुपये दे दिए थे। बाकी रुपये बाद में लेने की बात कहकर सहायक अभियंता चले आए थे। सीटी व पीटी का सरकारी पैसा शीतगृह मालिक ने विभाग में जमा कर दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को सहायक अभियंता फिर शीतगृह पहुंचे और कर्मचारी से 70 हजार रुपये मांगे। कर्मचारी ने मालिक को फोन किया। इसके बाद उसने सहायक अभियंता से कहा कि मालिक ने रिश्वत देने से इनकार कर दिया है। इस पर सहायक अभियंता और कर्मचारी में नोकझोंक होने लगी। सहायक अभियंता ने कर्मचारी के थप्पड़ जड़ दिया। अन्य कर्मचारियों ने सहायक अभियंता को पकड़ कर पिटाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक अभियंता की पिटाई की खबर पर विभाग में हलचल मच गई। कोई अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं है। शीतगृह मालिक ने बताया कि सहायक अभियंता ने 75 हजार रुपये रिश्वत मांगी थी। उन्होंने कहा था कि अधिकारी के साथ उच्च अधिकारियों को भी देना पड़ता है। पांच हजार रुपये देने की शिकायत अधिकारियों से कर दी थी। अधीक्षण अभियंता एसके श्रीवास्तव ने कहा कि रिश्वत मांगने वाले सहायक अभियंता के खिलाफ शीतगृह मालिक को संबंधित थाने में रिपोर्ट दर्ज कराकर पुलिस को सौंप देना था। मामले की जानकारी कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed