फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Advocates protesting protested

अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर विरोध जताया

Sun, 17 Apr 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद Updated Sun, 17 Apr 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
Advocates protesting protested
कोषागार के बाहर प्रदर्शन करते बार एसोसिएशन के पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला
बार एसोसिएशन फतेहगढ़ के पदाधिकारियों ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। कोषागार का घेराव कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। शनिवार को जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारी सभागार के बाहर एकत्र हुए। इन्होंने अधिवक्ताओं की लगातार हो रही हत्याओं के विरोध में प्रदेश सरकार की आलोचना की। अध्यक्ष विपनेश सक्सेना ने कहा कि बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के आहवान पर अधिवक्ताओं ने कार्य विरत रहकर प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि बार कौंसिल के सदस्य  मुख्यमंत्री से मिलने का समय मांग रहे हैं।
विज्ञापन


महासचिव संजीव पारिया ने कहा कि बार कौंसिल के आह्वान पर शनिवार को विरोध दिवस मनाया गया। अधिवक्ताओं ने जिला कोषागार कार्यालय का घेराव कर ज्ञापन मुख्यमंत्री को संबोधित सिटी मजिस्ट्रेट शिवबहादुर सिंह पटेल को सौंपा। अधिवक्ताओं के प्रदर्शन को देखते हुए कचहरी परिसर में भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात किया गया था। इस मौके पर उपाध्यक्ष शशिभूषण दीक्षित, अजय दुबे, मोहम्मद मोहसिन, अताउलहक, अजीत मिश्रा, ज्ञानेंद्र और संजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed