{"_id":"5fff2d408ebc3e32921af4f6","slug":"action-if-employees-do-not-feed-in-two-days-farrukhabad-news-knp60578316","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन में कर्मचारियों की फीडिंग न होने पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन में कर्मचारियों की फीडिंग न होने पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
बैठक में दिशा निर्देश देते एडीएम।
- फोटो : FARRUKHABAD
कर्मचारियों की दो दिन में फीडिंग न हुई तो कार्रवाई
फर्रुखाबाद। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ड्यूटी के लिए सभी विभागों से कर्मचारियों की सूची उपलब्ध कराने के साथ फीडिंग कराने के निर्देश हैं। बुधवार को एडीएम ने कलक्ट्रेट सभागार में बैठक कर समीक्षा। उन्होंने फीडिंग में लापरवाही बरतने वाले विभागाध्यक्षों पर नाराजगी जताई। इसके साथ ही तीन दिन में कर्मचारियों की फीडिंग न कराने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में करीब 9000 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। इसके लिए 289 विभागों को पत्र जारी कर कर्मचारियों की फीडिंग कराने के साथ सूची मांगी गई थी। एडीएम विवेक श्रीवास्तव ने कलक्ट्रेट सभागार में दोपहर को समीक्षा की। एडीएम ने बताया कि अब तक 231 विभागों ने कर्मचारियों की सूची उपलब्ध कराई है। इनमें 102 विभागों ने ही फीडिंग का काम शुरू कराया।
अब तक 2464 कर्मचारियों का विवरण फीड कराया गया है। दो दिन में कर्मचारियों का डाटा फीड न कराने वाले विभागाध्यक्षों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बैठक के बाद कर्मचारियों ने विकास भवन स्थित जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर रुख किया। अपना डाटा फीड कराने के लिए कर्मचारियों में होड़ लग गई है। शाम तक फीडिंग का काम चलता रहा।