फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   action

नर्सिंगहोम, दुग्धडेयरी व कालेज समेत 52 की बिजली काटी

Thu, 30 Jan 2020 06:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 06:48 PM IST
विज्ञापन
action
फर्रुखाबाद। बकाएदारों के खिलाफ चलाए गए अभियान में नर्सिंगहोम, दुग्धडेयरी, डिग्री कालेज, प्राइवेट ब्लड बैंक समेत 52 उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन काट दिए गए। कुछ जगह कनेक्शन काटने को लेकर टीम से उपभोक्ताओं की नोकझोंक हो गई। इससे टीम के सदस्य कनेक्शन काटने के बाद वहां से चले गए। जिन बकाएदारों ने रुपये जमा कर दिए, उनके विद्युत कनेक्शन जोड़ दिए गए।
विज्ञापन

कामर्शियल विद्युत बकाएदार उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने को गुरुवार को आवास विकास कालोनी और शहर के कुछ मोहल्लों में अभियान चलाया गया। एसडीओ रामप्रवेश ने जेई राघवराम पांडेय और राजेश बाबू व संविदा कर्मचारियों के साथ बकाएदारों के कनेक्शन काटे। पुष्पांजलि नर्सिंग होम, कृष्णादेवी डिग्री कालेज, पांचाल घाट स्थित दुग्ध डेयरी, आवास विकास स्थित प्राइवेट ब्लड बैंक समेत 52 बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काट दिए गए।
विज्ञापन

इसके बाद उपभोक्ताओं ने बकाएदारी जमा करनी शुरू की। जिन लोगों ने बकाएदारी जमा कर दी, उनका कनेक्शन जुड़वा दिया गया। कुछ जगह पर कनेक्शन काटने को लेकर टीम का उपभोक्ताओं से विवाद हो गया। इससे टीम के सदस्य कनेक्शन काट कर चुपचाप चले गए। एसडीओ राम प्रवेश ने बताया कि जिन लोगों ने बकाया बिल जमा कर दिया, उनके जुड़वा दिए गए हैं। करीब साढ़े चार लाख रुपये वसूली हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed