फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   action

नरेंद्र सरीन स्कूल में सीडीओ को मिला अवैध कब्जा, दीवार गिराई

Wed, 08 Jan 2020 06:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2020 06:45 PM IST
विज्ञापन
action
नरेंद्र सरीन स्कूल का निरीक्षण करते सीडीओ। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ स्थित नरेंद्र सरीन मांटेसरी स्कूल का बुधवार दोपहर मुख्य विकास अधिकारी ने निरीक्षण किया। इस दौरान वहां डीएम के आदेश के बावजूद कब्जेदार फिर काबिज मिले। सीडीओ ने मौके पर ही दीवार गिरवा दी। ईओ को कब्जेदारों का स्कूल के अंदर का गेट बंद कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी डा.राजेंद्र पैंसिया ने कायमगंज एसडीएम अमित आसेरी के साथ स्कूल का निरीक्षण किया। कक्षों में अंधेरा मिलने पर पढ़ाई के दौरान रोशनी के लिए खिड़कियां खोलकर रखने को कहा गया। स्कूल में रखी निष्प्रयोज्य सामग्री व कबाड़ की सूची बनवाकर नीलामी कराने के निर्देश दिए। पूर्व में जिलाधिकारी व सिटी मजिस्ट्रेट ने निरीक्षण के दौरान रेस्टोरेंट का पीछे का दरवाजा बंद कराने व दीवार हटवाने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद दीवार बनवा दी गई, जिसे मौके पर ही गिरवा दिया गया।
विज्ञापन

मेडिकल स्टोर मालिक का भी कब्जा मिला।सीडीओ ने नगर मजिस्ट्रेट व ईओ को रेस्टोरेंट, मेडिकल स्टोर व चाय की दुकान के पीछे के सभी दरवाजे बंद कराने, दीवार हटवाने व भूमि कब्जा मुक्त कराने के निर्देश दिए। बाउंड्रीवाल के निर्माण के लिए नगर मजिस्ट्रेट, एसडीएम सदर व ईओ को एक पक्षीय निर्णय के मामले में स्टे लेकर नियमानुसार कब्जा हटवाने व स्कूल के बाहर भूमि का चिह्नांकन कराने को कहा। इसके साथ ही बीएसए को स्कूल संबंधी कर्मियों का अनुपालन कराने को एक सप्ताह में पत्रावली तलब की है। स्कूल में करीब 50 लाख रुपये की लागत से सुंदरीकरण व निर्माण कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed