फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   ACs were to be installed at the PRS counter, but coolers were delivered.

Farrukhabad News: पीआरएस काउंटर पर लगने थे एसी, पहुंचा दिए गए कूलर

Wed, 19 Nov 2025 11:04 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
ACs were to be installed at the PRS counter, but coolers were delivered.
फोटो- 28- पीआरएस काउंटर पर रखा कूलर। स्रोत: विभाग
हरदोई। रेलवे अधिकारियों ने डीआरएम के आदेशों को दरकिनार कर अपनी मनमानी की। स्थानीय स्टेशन के पीआरएस काउंटर पर एयर कंडीशनर लगाने के निर्देश दिए जाने के बाद भी बुधवार को काउंटर पर कूलर पहुंचाकर आदेशों की खानापूर्ति की गई। सर्वर को दुरुस्त रखने के लिए एसी की मांग की गई थी लेकिन स्थिति जस की तस रहने वाली है।
विज्ञापन

स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (पीआरएस) का सर्वर गर्मी के दिनों में काफी दिक्कत दे रहा था। अधिक गर्म हो जाने की वजह से आरक्षण काउंटर ठप हो जाता था और यात्रियों के टिकट भी समय से नहीं बन पाते थे। सर्वर काे दुरुस्त रखने के लिए पीआरएस काउंटर के कर्मचारियों ने एयर कंडीशनर लगाने की मांग की गई। यात्रियों को हो रही समस्याओं को देखते हुए संवाद न्यूज एजेंसी ने भी कई बार मामले को प्रकाशित किया।
विज्ञापन

बीती 19 सितंबर को डीआरएम संग्रह मौर्य के साथ ही जिले में आए वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने समस्या के मद्देनजर एयर कंडीशनर लगाने के आदेश दिए। उनके आदेश देने के दो माह बाद तक कुछ नहीं हुआ। अब बुधवार को विद्युत निगम की तरफ से काउंटर पर कूलर पहुंचा दिए गए। हालांकि, अब तो गर्मी समाप्त हो गई है लेकिन सर्वर को दुरुस्त बनाए रखने में कूलर काम नहीं दे पाएगा। इससे स्थिति वैसे ही बनी हुई है। सीएमआई अंबुज मिश्रा ने बताया कि जिस सामग्री की आपूर्ति हुई थी वह पहुंचा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed