फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   achar sanhita

नेताजी की तरफदारी, तारीख ही बदल डाली

Tue, 11 Jan 2022 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
achar sanhita
आरओ का नाम क्या है? लिखें।
विज्ञापन

----------------------------
नेताजी की तरफदारी, तारीख ही बदल डाली
- भाजपा-सपा नेता की आचार संहिता उल्लंघन की जांच का मामला
- रिपोर्ट में आरओ ने उद्घाटन की तारीख आठ की बजाय बताई नौ, चेतावनी जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखाबाद। आचार संहिता उल्लंघन के मामले की जांच में भ्रामक आख्या (रिपोर्ट) देने पर सदर विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर (आरओ) को कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। आरओ ने नौ जनवरी की बजाय भाजपा नेता की ओर से आठ जनवरी को उद्घाटन किए जाने की रिपोर्ट दी थी। जबकि उद्घाटन के कार्ड पर 9 जनवरी सुबह 11 बजे समय लिखा हुआ है।
आठ जनवरी को विधानसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लागू हुई है। भाजपा के पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व सहकारी दुग्ध संघ अध्यक्ष सत्यपाल सिंह इटावा के विधानसभा चुनाव प्रभारी हैं। सत्यपाल ने 9 जनवरी को ई-स्टोर का उद्घाटन किया था। आचार संहिता उल्लंघन का मामला होने पर मीडिया सर्विलांस सेल प्रभारी सिटी मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव ने सदर विधानसभा क्षेत्र के आरओ को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए थे। आरओ ने जांच रिपोर्ट में कहा कि ई-स्टोर का उद्घाटन आठ जनवरी को हुआ। जबकि उद्घाटन के कार्ड पर दिन 9 जनवरी और समय 11 बजे व मुख्य अतिथि के रूप में सहकारी दुग्ध संघ अध्यक्ष सत्यपाल सिंह व युवा नेता करन सिंह का नाम भी छपा है। सिटी मजिस्ट्रेट ने भ्रामक रिपोर्ट देने पर आरओ को पत्र जारी कर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

वहीं, दूसरे मामले में सदर विधानसभा क्षेत्र में सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. अरविंद गुप्ता की ओर से 9 जनवरी को गर्म कपड़े व कंबल बांटे गए। इस मामले में भी आरओ ने सपा नेता को आचार संहिता के उल्लंघन में क्लीन चिट देते हुए रिपोर्ट सौंपी। इस पर सिटी मजिस्ट्रेट ने आरओ को पत्र जारी कर कहा कि यह स्पष्ट करें कि कंबल बांटे गए या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed