{"_id":"65bd37454412b40d90024f9c","slug":"accountant-showed-dead-person-who-complained-about-metering-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-101996-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: पैमाइश कराने की शिकायत करने वाले को लेखपाल ने दिखाया मृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: पैमाइश कराने की शिकायत करने वाले को लेखपाल ने दिखाया मृत
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। गांव में सात बिसवा जमीन की पैमाइश कराने की शिकायत की जांच में लेखपाल ने जांच आख्या में शिकायतकर्ता को मृत दर्शा दिया। रिपोर्ट तहसीलदार के सामने पहुंची, तो उन्होंने मोबाइल नंबर से शिकायतकर्ता को आधार कार्ड के साथ तलब किया। सच सामने आने पर लेखपाल को तलब किया गया। लेखपाल ने कहा कि एक ही नाम की दो शिकायतें होने के चलते मानवीय चूक हो गई थी।
सदर तहसील के गांव याकूतगंज निवासी बलवीर ने तीन जनवरी को एसडीएम से शिकायत कर सात बिसवा खेत की पैमाइश कराने की मांग की थी। उन्होंने कुछ लोगों पर कंटीले तार चोरी करने और झगड़ा करने का आरोप लगाया था। एसडीएम के निर्देश पर तहसीलदार ने इसकी जांच आख्या क्षेत्रीय लेखपाल दलवीर सिंह से मांगी। दलवीर सिंह ने अपनी जांच आख्या में शिकायतकर्ता बलवीर को 20 साल पहले ही मृत दिखा दिया।
तहसीलदार श्रद्धा पांडेय ने शुक्रवार को शिकायतकर्ता को फोन कर आधार कार्ड सहित बुलाया। पीड़ित बलवीर ने पहुंचकर आधार कार्ड दिखाया। उन्होंने लेखपाल को तलब कर लिया। उन्होंने लेखपाल की जमकर फटकार लगाई। लेखपाल ने बताया कि उसी गांव में बलवीर नाम के दो व्यक्ति हैं।
विज्ञापन
इनमें एक करीब 20 साल पहले मर चुके हैं। मानवीय भूलवश इस शिकायत पर वही रिपोर्ट लग गई है। उन्होंने अपनी जांच आख्या लगाकर अधिकारियों को रिपोर्ट सौंप दी है। तहसीलदार ने लेखपाल को भविष्य में ऐसी गलती न करने की चेतावनी दी।