{"_id":"628fc5ede02cc62abf3dff75","slug":"accidant-hadsa-farrukhabad-news-farrukhabad-news-knp6990229148","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोडर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोडर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल
विज्ञापन
शमसाबाद। तेज रफ्तार लोडर ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई और उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक लोडर छोड़कर भाग गया। हादसे के बाद मौके पर जाम लग गया।
थानाक्षेत्र के गांव सेरइया निवासी शेर सिंह मूल रूप से एटा के थाना अलीगंज के गांव ददुआपुर का रहने वाले हैं। वह 15 वर्ष से सेरइया गांव में परिवार समेत रह रहे हैं। गुरुवार को उनका 26 वर्षीय पुत्र अनिल कुुमार गांव में ही रहने वाले दोस्त आदेश के साथ फतेहगढ़ स्थित कोर्ट में बाइक के चालान का शमन शुल्क जमा करने जा रहा था। बाइक अनिल चला रहा था और उसने हेलमेट पहन रखा था।
शमसाबाद-फर्रुखाबाद रोड पर गांव मुड़िया खेड़ा गांव के पास सामने से आ रहे लोडर ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से अनिल दूर जा गिरा और हेलमेट के टुकड़े हो गए। अनिल की मौके पर ही मौत हो गई। साथी आदेश गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक लोडर को छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान पंकज यादव ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने लोडर को कब्जे में लेकर घायल आदेश को सीएचसी भेजा। जानकारी मिलने पर परिजन पहुंच गए। अनिल की पत्नी मंजू, पुत्री निहारिका, तनु, पुत्र छोटू, मां सरला देवी, भाई सुनील रो-रोकर बेहाल हो गए।
दुर्घटना की वजह से मौके पर जाम लग गया। पुलिस ने भीड़ को सड़क के किनारे करके जाम खुलवाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामा आशाराम की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोडर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।